31 C
Ratlām
Wednesday, April 30, 2025

व्याख्यानमाला आज : स्वामी विवेकानंद व्याख्यान माला समिति का दो दिवसीय आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्वामी विवेकानंद व्याख्यान माला समिति द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में आज शाम 7 बजे दिल्ली से प्रसिद्ध साहित्यकार राजीव रंजन प्रसाद का व्याख्यान रहेगा। जो कि वर्तमान परिपेक्ष्य में युवाओं की भूमिका विषय पर रहेगा। समिति के सचिव डॉ. हितेश पाठक ने बताया कि भारतीय समाज ज्ञान एवं बुद्धिमता का परिचायक रहा है। भारत में हमेशा से ही मुक्त चिंतन को सम्मान मिला है परन्तु सोशल मीडिया के इस युग में देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं के बीच सही जानकारी पहुँचे, इसी प्रयास के साथ इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। व्याख्यानमाला राजस्व कॉलोनी स्थित लायंस हाल में होगा। जिसमें पहले दिन यानी आज प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक राजीव रंजन वर्तमान परिपेक्ष्य में युवाओं की भूमिका के विषय में संबोधन देंगे। दूसरे दिन मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लेखक डॉ. डी के दुबे का व्याख्यान होगा। डॉ. दुबे भारत का संविधान – भारतीय संस्कृति का दर्पण विषय पर संबोधन देंगे।

समिति अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा ,सचिव डॉ हितेश पाठक, सदस्य अनुज छाजेड़, अनुराग लोखंडे, नितिन फलोदीया, सुनील दुबे, श्रीमती सुनीता छाजेड़, आशा दुबे, वैदेही कोठारी,प्रवीण रामावत, सुरेश वर्मा, विजय जोशी, वैभव उपाध्याय, पंकज भाटी आदि ने नगर के प्रबुध्द नागरिकों और युवाओं से इस व्याख्यान सफल एवं सार्थक बनाने की अपील की।

https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network