रतलाम में फिर पकड़ाई शराब : शातिर बदमाशों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में शराब भर कार की खड़ी, जिम्मेदार अब कटघरे में खड़े

रतलाम में फिर पकड़ाई शराब : शातिर बदमाशों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में शराब भर कार की खड़ी, जिम्मेदार अब कटघरे में खड़े

Advertisements
Advertisements

– बाप और बेटा तस्करी में लिप्त, सवाल आखिर कौन दे रहा इन्हे सरंक्षण ?

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की मल्टी पार्किंग से गुरुवार रात देशी-विदेशी शराब से भरी एक कार मिली है। शराब से भरी कार मेडिकल कॉलेज में मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। बड़ी मात्रा में यह शराब जेएमडी ढाबा संचालक की बताई जा रही है। जो की पिछले दिनों बड़ी मात्रा में अवैध शराब ढाबे में और परिवहन की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की डी ब्लॉक की मल्टी है। इसी मल्टी के नीचे 202 पार्किंग नंबर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शैलेंद्र डाबर गुरुवार शाम 7 बजे अपनी कार से पार्किंग के लिए पहुंचे। लेकिन वहां पर पहले से एक कार कवर से ढककर खड़ी थी। उन्हें शराब की बदबू आई। उन्होंने कॉलेज के अन्य डॉक्टर साथियों व मेडिकल कॉलेज सहित पुलिस चौकी पर सूचना दी।लेकिन मौके पर सबसे पहले आबकारी इंस्पेक्टर पुष्पराजसिंह पहुंचे। कार से कवर हटा कर देखा तो उसमें शराब भरी हुई थी। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद थाना औद्योगिक प्रभारी राजेंद्र वर्मा बल के साथ पहुंचे। कार को देखा और मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके बाद थाना प्रभारी ने अपने पुलिस जवान से कार की चॉबी मंगाई। कार को जब्ती में लेकर थाना औद्योगिक क्षेत्र लेकर आए। कार में देशी से लेकर विदेशी शराब की बॉटले व बीयर की केने रखी थी। जिसमें 60 पेटी देशी व 8 पेटी बियर व अंग्रेजी शराब की बॉटले थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बाप और बेटा शराब तस्करी में लिप्त

आबकारी इंस्पेक्टर पुष्पराजसिंह ने बताया कि एक दिन पहले बंजली बायपास जेएमडी ढाबे के पीछे जेएमडी किराना दुकान से बसंतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण टाक से 34 बीयर जब्त की थी। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया था। हम दो दिन से इस कार की तलाश कर रहे थे। पुलिस व आबकारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर शराब से भरी कार को जब्त किया है। वहीं टीआई वर्मा का भी कहना था कि दो दिन पहले जेएमडी ढाबे से 21 क्वार्टर शराब और 16 बोतल बियर जब्त की थी। ढाबे वाले बसंतीलाल टांक के खिलाफ केस बनाया था। इसके अलावा गुरुवार रात बसंतीलाल के बेटे प्रिंस को मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो पिता बसंतीलाल और उसका बेटा प्रिंस लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त हैं। इनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई का नतीजा है कि बदमाश आसानी से छूटकर फिर अवैध कारोबार को बेखौफ शुरू कर देते हैं 

लापरवाही या मनमानी सवाल हैं अनेक 

मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी संचालित है। लेकिन गेट पर कोई गार्ड की व्यवस्था नहीं है। मरीज भी लेकर विभिन्न वाहनों से आते है। आरोपी प्रिंस पिता बसंतीलाल को हिरासत में लिया है। औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की डी ब्लॉक मल्टी से शराब से भरी कार ((एमपी-43 सीए 7205) जब्त की है। कार में 68 पेटी देशी व विदेशी शराब थी। जिसमें 60 पेटी देशी व 8 पेटी बियर है। कार सेजावता निवासी बसंतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण टाक की है। इस व्यक्ति को कुछ दिन पहले अवैध रुप से शराब बेचने पर पकड़ा था। इस कारण कुछ पुलिस वाले परिचित थे। उक्त गाड़ी की तस्दीक की जा रही थी। पुलिस चौकी के बावजूद बड़ी मात्रा में शराब भरी कार मिलना अब कई सवाल खड़े कर चुकी है। पुलिस के अलावा मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं की आखिर किसकी संलिप्ता से शराब माफिया बेखौफ हैं ?

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!