रतलाम में फिर चटके ताले : पॉश कॉलोनी में दो मकानों को बदमाशों ने बनाया निशाना

रतलाम में फिर चटके ताले : पॉश कॉलोनी में दो मकानों को बदमाशों ने बनाया निशाना

Advertisements
Advertisements

– क्षेत्र के खंगाल रही CCTV कैमरे पुलिस, नहीं थम रही चोरी की वारदात 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला बदस्तूर बना हुआ है। रावटी क्षेत्र में सीरियल चोरी की वारदात के बाद सोमवार को रतलाम में दिनदहाड़े बदमाशों ने पटरी पार रिहायशी अष्टविनायक रेसिडेंसी में ताले चटकाए। बदमाशों की सक्रियता से साफ है कि पुलिस मैदान में नहीं है और न ही बदमाशों में अब पुलिस का खौफ बचा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240219 WA0054

रतलाम के पॉश कॉलोनी में सोमवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो सूने मकानों में चोरी का प्रयास किया है। एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़े बिना नकूचा काट अंदर प्रवेश किया और दूसरे मकान के ताले तोड़ दिए। एक मकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। जबकि दूसरे घर के दो ताले तोड़ इंटरलॉक तोड़ने की कोशिश की।  दिनदहाड़े मकानों के ताले टूटने पर क्षेत्रवासियों में अब असुरक्षा की भावना उपज गई है। जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात सैलाना रोड स्थित राजबाग कॉलोनी में स्थित अष्टविनायक रेसिडेंसी में हुई है। रेसिडेंसी के हाउस नंबर/246 निवासी गौरव श्रीवास्तव के घर में बदमाश मुख्य दरवाजे का नकूचा तोड़ अंदर घुसे। श्रीवास्तव पत्नी व बच्चे के साथ इंदौर गए थे। सोमवार दोपहर पौने एक बजे घर लौटे तो उन्हें घर के मुख्य द्वार का नकूचा टूटा मिला। ताले को भी चोरों ने काट दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र से उपनिरीक्षक एचबी दीक्षित जांच के लिए पहुंचे। मकान मालिक श्रीवास्तव के अनुसार बदमाश घर से सोने चांदी के आभूषण और दस्तावेज चुरा ले गए। इसी प्रकार बदमाशों ने  अष्टविनायक रेसिडेंस के हाउस नंबर/270 निवासी देवेंद्रसिंह पिता कोदरसिंह के यहां वारदात को अंजाम दिया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह दोपहर में विवाह  समारोह से लौटकर आए थे। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर भी दूसरे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने घर के अंदर घुस कमरे के दरवाजे पर लगे इंटरलॉक को तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन वह नहीं तोड़ पाए। आगे के कमरे में भगवान के मंदिर में करीब डेढ़ हजार रुपए रखे थे। बदमाश वह रुपए लेकर चले गए। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना के उपनिरीक्षक एचबी दीक्षित ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दो सूने मकानों के ताले बदमाशों ने तोड़े हैं। क्षेत्र के CCTV कैमरे देख बदमाशों की जानकारी जुटा रहे है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!