Ratlam : प्रेमी युगल की मौत, जीजा को फोन कर युवक बोला- हमने जहर खा लिया

- सड़क किनारे मिले दोनों के शव, रहने वाले थे दोनों झाबुआ जिले के

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक और युवती झाबुआ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौत से पहले जीजा को किया था फोन

पुलिस के अनुसार युवक राहजिंग ने मौत से कुछ समय पहले अपने जीजा मांगीलाल खराड़ी को फोन किया था। युवक ने फोन पर बताया कि उन्होंने धराड़ मार्ग पर दवाई (जहरीला पदार्थ) खा लिया है। बातचीत के दौरान आवाज स्पष्ट नहीं आ रही थी और कुछ ही देर में फोन कट गया। जब जीजा ने दोबारा कॉल किया तो फोन एक राहगीर ने उठाया और घटना की जानकारी दी।

सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले थे दोनों

मूंदड़ी और धराड़ के बीच धतुरिया के पास रूपाखेड़ा रोड पर रविवार दोपहर राहगीरों ने युवक और युवती को सड़क किनारे पड़े देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों मृत पाए गए। घटनास्थल से बाइक, बैग और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पांच महीने पहले हुई थी युवक की शादी

परिजनों के मुताबिक मृतक राहजिंग का विवाह करीब पांच महीने पहले झाबुआ जिले के रायपुरिया क्षेत्र के मोहनगोठ गांव में हुआ था। उसका बड़ा भाई श्रवण गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गया।

रतलाम में रहकर कर रहा था पढ़ाई

राहजिंग रतलाम में किराए के मकान में रहकर डीसीए (कंप्यूटर कोर्स) की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह थांदला कॉलेज में कृषि विषय के अंतिम वर्ष का छात्र भी था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह शनिवार रात गांव की एक युवती के साथ बाइक से घर से निकला था।

बैग में मिली नई रस्सी, पुलिस कर रही जांच

मौके से मिले बैग में युवती के कपड़े, पहचान संबंधी दस्तावेज और एक नई रस्सी मिली है। रस्सी मिलने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि दोनों ने पहले कोई अन्य कदम उठाने की योजना बनाई थी या नहीं।

300 मीटर दूर मिला कीटनाशक का खाली डिब्बा

पुलिस को शवों से लगभग 300 मीटर दूर एक पेड़ के पास 750 एमएल कीटनाशक दवा की शीशी मिली। वहीं केले और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि दोनों ने वहीं जहरीला पदार्थ सेवन किया और बाद में सड़क किनारे आ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले युवक ने जहर खाया और उसके बाद युवती ने भी वही कदम उठाया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

भाई ने लगाया मारपीट और चोरी का आरोप

मृतक के बड़े भाई श्रवण ने आरोप लगाया है कि युवक और युवती के घर से जाने के बाद लड़की पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की। उसने घर में तोड़फोड़ और चांदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी मौत की पूरी वजह

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने कहा कि घटनास्थल पर युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका मजबूत होती है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!