31.2 C
Ratlām
Sunday, May 19, 2024

दिल दहलाने वाली वारदात : सरेराह महिला को विक्षिप्त ने घोंपी कैंची, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

– महिला पूजन सामग्री विक्रय कर परिवार का करती थी पालन-पोषण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने की वारदात हुई है। विक्षिप्त युवक ने कैंची से हमला कर सरेराह महिला की हत्या कर दी। युवक महिला की दुकान से नारियल उठा कर भाग रहा था। महिला उसके पीछे भागी तभी विक्षिप्त ने जेब से कैंची निकाल महिला को मार दी। लहूलुहान हालत में गंभीर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विक्षिप्त को हिरासत में लिया है।

शुक्रवार सुबह करीब 11.45 बजे रोजमर्रा की तरह ईदगाह रोड निवासी सीमा पति चंदन सिंह सोलंकी बाजना बस स्टैंड पर हार-फूल सहित पूजन सामग्री विक्रय करने के लिए दुकान पर थी। तभी दुकान पर एक विक्षिप्त पहुंचकर नारियल उठाकर भागने लगा था। सीमा उसे पकड़ने पीछे भागी। सीमा उससे नारियल छीनती उससे पहले ही विक्षिप्त ने जेब से कैंची निकाल हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर सीमा को आसपास के अन्य दुकानदार सहित परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया।

मम्मी पर हमला करने वाला घूमता था क्षेत्र में
मृतिका सीमा के पुत्र दीपक सोलंकी ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि जिस युवक ने मम्मी पर हमला किया वह बाजना बस स्टैंड पर ही घूमता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह नारियल उठा कर भागा तो मम्मी भी उसके पीछे भागी थी। मृतिका सीमा सोलंकी हार-फूल, नारियल विक्रय कर परिवार का पालन पोषण करती थी। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची मृतिका की बेटी ने मां का शव देख व्याकुल हो उठी। इस दौरान कॉलेज परिसर के पोस्टमार्टम परिसर में बालिका के रुधन से माहौल मातम में तब्दील हो गया।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network