34.8 C
Ratlām
Friday, March 29, 2024

खेलों का महाकुंभ : खेल चेतना मेला की तैयारियां पूर्ण, मैदान हुए तैयार

आगामी 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों में खासा उत्साह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला की तैयारियां पूर्ण हो गई है। खेल चेतना मेला में होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं को लेकर खेल मैदान भी तैयार हो चुके है। आगामी 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले 23वें खेल चेतना मेला की तैयारियां अब पूर्ण हो गई है। मैदानों के हाल जानने और तैयारियों का जायजा लेने के लिए सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.सी. तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा खेल मैदानों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

IMG 20230107 WA0445

कॉलेज ग्राउंड से निकलेगा मार्च पास्ट
खेल चेतना मेला के शुभारंभ अवसर पर 9 जनवरी को स्कूली बच्चों के द्वारा कॉलेज ग्राउंड से मार्च पास्ट निकाला जाएगा। अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में अब तक शहर के 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री आ चुकी है। 18 खेलों में 7000 हजार से अधिक खिलाड़ियों के नाम सामने आए है। पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।
यह खेल होंगे
खेल मेले में योग, बॉस्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे। 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network