Bandra Terminus : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 2 की हालत गंभीर

Bandra Terminus : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 2 की हालत गंभीर

मुंबई, वंदेमातरम् न्यूज। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस (Bandra Terminus) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर त्योहार की भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब लोग बांद्रा से गोरखपुर के जानें के लिए ट्रेन पर चढ़ रहे थे। इस हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में मुंबई के भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ के दौरान काफी यात्री दबे और चीख पुकार से स्टेशन परिसर गूंज गया। 

मुंबई नगर निगम यानी BMC के मुताबिक भगदड़ में घायल हुए 9 लोगों में से 2 की हालत ज्यादा गंभीर है। ये हादसा रविवार सुबह 5.56 बजे बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 एक पर हुआ है। ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मची थी। रेलवे अधिकारी मुताबिक घायलों की पहचान परमेश्वर सुखदार गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चुमा (30), शब्बीर अब्दुल रहमान (40), नूर मोहम्मद शेख (18), संजय तिलकराम कांगय (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29) और इंद्रजीत साहनी (19) के रूप में हुई है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कहां पर चूक हुई है इस मामले की जांच की जा रही है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!