राहत है बड़ी : अर्से से रहवासी थे परेशान, विधायक काश्यप बोले “रतलाम को बनाएंगे महानगर”, पढ़े विस्तृत खबर

Advertisements
Advertisements
  • कस्तूरबा नगर गली नंबर 1 से 6 में 50.52 लाख रुपये से बनेगी सड़क

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
रतलाम के कस्तूरबा नगर के रहवासियों को अर्से से जर्जर सड़क की समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है। कस्तूरबा नगर में गली नंबर 1 से 6 की सड़के 50 लाख 52 हजार रुपये से नए सिरे से बनेगी। कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक काश्यप ने कहा कि विकास का क्रम निरन्तर जारी रहेगा और हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विधायक काश्यप ने इस मौके पर कहा कि हम लगातार योजनाबद्ध तरीके से रतलाम को विकसित करने का काम कर रहे हैं। विकास की अवधारणा के कई आयाम होते हैं। बुनियादी और सामाजिक विकास में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब हम किसी काम को अंजाम देते हैं तो कुछ न कुछ तकलीफ होती है लेकिन एक समय के बाद भविष्य में इसका अलग परिणाम सामने आता है। सड़कों का विषय हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्ति जब घर से बाहर निकलता है तो सबसे पहले सड़क से उसका वास्ता होता है। रतलाम का गोल्ड कॉम्प्लेक्स पूरे शहर को एक नई पहचान देगा। रतलाम मालवा का सबसे बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। आरम्भ में स्वागत भाषण निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने दिया। इस  दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, पप्पू पुरोहित, मनोहर लाल राजू सोनी, प्रकाश बंशीवाल संतोष जोशी, अर्पित उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!