MP ELECTION-2023 : रतलाम को बनाएंगे महानगर, आमजन के बीच भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने किया जनसंवाद

Advertisements
Advertisements

श्री महालक्ष्मी जी की भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने की आरती, विकास कार्यों की उपलब्धि के साथ भविष्य के नए रतलाम निर्माण पर जोर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में अब चंद दिन शेष हैं। रतलाम विधायक और भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का शहर के विभिन्न वार्डों में आमजन के बीच जाकर जनसंवाद के साथ ही नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विधायक प्रत्याशी काश्यप ने धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य में बीती रात श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंच मां की आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20231111 WA0010 1

धनतेरस पर शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक काश्यप नगर के प्रसिद्ध माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन वंदन कर आरती की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा काश्यप का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, एमआईसी सदस्य दिलीप गांधी, प्रहलाद राठौड़,  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 राजीव नगर, दिलीप नगर चैराहा, अर्जुन नगर और अरिहंत परिसर में हुआ। काश्यप के क्षेत्र में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं वार्ड 28 बजरंग नगर एवं वार्ड 37 खातीपुरा चैराहा पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नुक्कड़ सभा में काश्यप ने कहा कि रतलाम में विकास के कई बडे़ काम हमने किए है। मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, नमकीन कलस्टर, अल्कोहल प्लांट की भूमि पर नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया है। उकाला रोड की सड़क स्मार्ट सिटी में बनवाई जो अब फोरलेन हो चुकी है। दिलीप नगर की सड़क भी नई बनने वाली है। इस क्षेत्र को नगर की मुख्य धारा में लाने का काम किया है।

काश्यप ने कहा नगर के विकास में जो बन सका है, उन सभी कामों को किया है। अब नगर को महानगर बनाना है। साथ ही आपके बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए जिन कार्यों की आवश्यकता है, उन्हे आगे बढ़ाएंगे और अन्य जो भी परिकल्पनाएं है उन्हे पूरा करेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!