35.9 C
Ratlām
Monday, May 12, 2025

खेल प्रतिभा : जावरा में आज सांसद मनोज तिवारी, साथ में कौन रहेंगे कैबिनेट मंत्री ? पढ़े विस्तृत खबर

रतलाम,वंदेमातरम् न्यूज।
जावरा के 24वीं बटालियन मैदान पर 24 अप्रैल को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जावरा विधानसभा क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राऐं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सांसद खेल महोत्सव प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि सुबह 8 बजे 24वीं बटालियन के खेल मैदान पर आयोजन होगा।

शुभारंभ दिल्ली सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, जावरा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे द्वारा किया जाएगा। महोत्सव प्रभारी चौधरी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मॉडल स्कूल जावरा से खिलाडिय़ों की एक रैली निकाली जाएगी, जो बटालियन तक पहुंचेगी। महोत्सव में जावरा विधानसभा के हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे।  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फ्री कान्हसिंह चौहान, केके सिंह कालुखेड़ा, प्रकाश मेहरा,  पवन सोनी, राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, मुकेश बग्गड़, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष रुकमणी बाई ने जावरा विधानसभा के सभी खेल प्रेमियों से महोत्सव में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page