Negligence at Ratlam Circle Jail : जेल में यौन शोषण, पीड़ित व पिता की नहीं सुनी तो कोर्ट जाना पड़ा

- कोर्ट का आदेश - मेडिकल बोर्ड से जांच और चीफ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाएं

Negligence at Ratlam Circle Jail

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले  की सर्किल जेल में बंद तस्करी के 19 साल के आरोपी के साथ जेल परिसर में ही एक अन्य आरोपी द्वारा यौन शोषण करने की गंभीर शिकायत कोर्ट पहुंची है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पीड़ित आरोपी के पिता और उनके 5 एडवोकेट ने इस मामले में जावरा में एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में आवेदन दिया है। इसमें जांच व एफआईआर की मांग की गई तो कोर्ट ने Ratlam जिला जेल प्रशासन को तत्काल पीड़ित का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाने तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने के आदेश दिए हैं। इससे जिला जेल में हड़कंप मचा है। जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित का सोमवार को मेडिकल करवाया जाएगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार Ratlam पुलिस ने-एक युवक एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे सर्किल जेल रतलाम भेजा था। इसने जिस कैदी पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं वो एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। पीड़ित ने शोषण की घटना के बारे में जेल प्रशासन को बताया – लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।पीड़ित के पिता जब जेल मिलने गए तो उसने उनके सामने पीड़ा बयां की। पिता ने भी जेल प्रबंधन से मौखिक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के पिता ने इस बारे में वकील को बताया तो वो 8 मई को उससे मिलने पहुंचे। पीड़ित के बयान के आधार पर वकील ने भी जेल प्रबंधन से बात की लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित के पिता के शपथ-पत्र के आधार पर 8 मई को ही अभिभाषक ने जावरा की एनडीपीएस एक्ट की विशेष कोर्ट मेंआवेदन लगाया। इसमें जांच व कार्रवाई की मांग की। इसी पर शनिवार को न्यायाधीश ने आदेश जारी किया और जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित के एडवोकेट देवेंद्र भटनागर ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है और न्यायालय ने इसमें पीड़ित का मेडिकल बोर्ड या चीफ मेडिकल ऑफिसर से परीक्षण करवाने के साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रतलाम के समक्ष बयान करवाने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद केस आगे बढ़ेगा।

गंभीर मामले में भी दूसरे दिन कोई कार्रवाई नहीं

युवक के साथ जेल में यौन शोषण जैसी शिकायत के मामले में कोर्ट ने शनिवार को ही ऑर्डर कर दिए थे। इसके बावजूद दूसरे दिन रविवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। छुट्टी के दिन भी मेडिकल ऑफिसर को बुलाकर जांच करवा सकते थे।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

1) पहले तो समय पूछा जाएगा कि यौन शोषण की वारदात कब हुई।

2) जेल में हर जगह और रात में भी नाइट विजन कैमरों से निगरानी रहती है तो यहां क्या स्थिति है। फुटेज सुरक्षित हैं कि नहीं। क्या दोनों आरोपियों को एक ही सेल में रखा गया था।

3) यदि घटना हुई है तो किसकी लापरवाही से हुई है

4) लापरवाही में कौन-कौन दोषी पाए जाते हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्या होगी। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!