20.9 C
Ratlām

रतलाम को नई सौगात : शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय हो रहा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के रूप मे शुरू

रतलाम को नई सौगात : शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय हो रहा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के रूप मे शुरू

– प्रवेश से लेकर बुनियादी सुविधाओं के लिए जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष करमचंदानी ने ली बैठक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले का शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय अब प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के रूप मे शुरू होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात के अलावा प्रवेश से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष विनोद करमचंदानी की अध्‍यक्षता में एक आवश्‍यक बैठक आयोजित की गई । जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्‍यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे । 

बैठक में प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस की तैयारियों की समीक्षा एवं किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वायके मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के साथ ही भवन को भी रंग-रोगन कर भव्‍य बनाया जाएगा, उन्‍होंने कहा कि इसके लिए शासन से व‍ित्तिय स्‍वीकृति मिल चुकी है । डॉ. मिश्र ने कहा  कि प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस में विद्यार्थियों को न केवल अच्‍छी सुविधाएं मिलेंगी बल्कि कई नये पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जा रहे हैं । बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्‍यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, रतलाम में अकादमिक उत्‍कृष्‍टता के साथ भारतीय ज्ञान परम्‍परा को भी महत्‍व दिया जाएगा । इस क्रम में वर्तमान शिक्षा सत्र से म.प्र. शासन द्वारा समाजशास्त्र, दर्शानशास्त्र, संस्कृत विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं जबकि वाणिज्य एवं मनोविज्ञान में स्नातक कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है । जनभागीदारी समिति द्वारा प्रारंभ किए जा रहे पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कर्मचंदानी ने बताया कि सत्र 2024-25 से महाविद्यालय में डाटा साईंस का स्नातकोत्तर तथा खेल संबंधी स्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है । डाटा साईंस का पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के प्रेरणा स्त्रोत लघु, मध्‍यम एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों  से प्रदेश के प्रथम महाविद्यालय के रूप में गौरव प्राप्‍त हुआ है। डाटा साईंस प्रयोगशाला की स्‍थापना हेतु मंत्री काश्यप द्वारा 25 लाख रुपए की स्‍वीकृति भी दी गई थी । सम्‍पूर्ण महाविद्यालय परिवार ने मंत्री काश्यप के प्रति ह्दय से कृतज्ञता ज्ञापित किया गया । 

अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा विद्यार्थियों को

जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष विनोद करमचंदानी ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि अब विद्यार्थियों को डाटा साईंस की पढाई के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पडेगा। उन्‍होंने महाविद्यालय की अकादमिक उत्‍कृष्‍टता के लिए शिक्षकों को आवश्‍यक सुझाव देने के लिए भी कहा । अध्यक्ष करमचंदानी ने  आशा व्‍यक्‍त की कि शैक्षणिक जगत में प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस,  रतलाम अपनी विशिष्‍ठ पहचान स्‍थापित करेगा । महाविद्यालय में बडे स्‍तर पर रोजगार मेला आयोजित करने हेतु भी विस्‍तृत चर्चा एवं निर्देश दिए गये । बैठक में प्राचार्य डॉ. मिश्र एवं अध्यक्ष करमचंदानी ने कक्षाओं में व्‍यवस्थित अध्‍यापन के लिए शिक्षकों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे मनोयोग से महाविद्यालय को उत्‍कृष्‍ट बनाने में सहयोगी बनेंगे ।  अध्यक्ष करमचंदानी एवं प्राचार्य ने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्‍चित करने हेतु भी महाविद्यालय परिवार को साथ में प्रयास करने के लिये निर्देशित किया ।         

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here