
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहीद लेफ्टिनेंट कमांडो धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की पुण्य स्मृति में आशुतोष क्रिकेट क्लब एवं रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त 2026 को रतलाम (Ratlam) में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं अन्य आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
मैराथन की तैयारियों को लेकर विरियाखेड़ी स्थित क्रीड़ा केंद्र में आयोजन समिति की बैठक व्यापक बैठक हुई। बैठक में मैराथन के रूट, प्रतिभागियों के पंजीयन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं।
आयोजन समिति ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य शहीद चौहानजी और स्वर्गीय शर्माजी को सच्ची श्रद्धांजी अर्पित करने साथ युवाओं और आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की रणनीति भी बनाई गई।
बैठक में भाजपा जिला मंत्री अनुज शर्मा, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी आर.सी. तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर, रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष कमलनयन व्यास, खेल विभाग के दुर्गाशंकर मोयल, सचिव हार्दिक कुरवारा, सुरेश माथुर, भूषण व्यास, राजा राठौड़, महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप पंवार, राहुल राका, प्रहलाद बैरागी, हर्ष आचार्य, जगदीश पनौला, देवराज यादव, महेश डोडियार, कालू बारोट, राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, भूपेन्द्र राठौड़, मयूरेश व्यास, धीरज प्रजापत, प्रीति चरपोटा, दुर्गा डामोर, आयुष सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मैराथन को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया तथा जिले के खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों से 19 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


