Ratlam : रिंग रोड किनारे पाइप में मिला जिंदा नवजात, नाल भी नहीं कटी, क्षेत्र में फैली सनसनी

- बारदान और थैली में लपेटकर पुलिया के पास छोड़ा गया मासूम, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Newborn found in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के मथुरी गांव के पास रिंग रोड किनारे रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिया के नीचे रखे पानी के पाइप से नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों ने तलाश की तो बारदान और प्लास्टिक की थैली में लिपटा एक जिंदा नवजात बालक मिला। सूचना मिलने पर डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

खेत जाते समय किसान को सुनाई दी रोने की आवाज

रविवार सुबह करीब 10 बजे मथुरी गांव निवासी किसान अंबाराम पाटीदार अपने खेत की ओर जा रहे थे। रिंग रोड चौराहे के पास घोड़ाखेड़ा रोड स्थित पुलिया के समीप उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आसपास तलाश की तो पानी के पाइप के भीतर रखा एक बारदान दिखाई दिया। बारदान खोलने पर उसके अंदर प्लास्टिक की थैली में एक नवजात बालक जीवित अवस्था में मिला।

जन्म के तुरंत बाद छोड़े जाने की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि नवजात की नाल और आंत (अम्बिलिकल कॉर्ड) तक नहीं कटी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का जन्म रविवार सुबह ही हुआ और कुछ ही समय बाद उसे वहां छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चे को रात में छोड़ा गया होता तो बारिश और अन्य परिस्थितियों में उसका जीवित बचना मुश्किल था।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना

नवजात मिलने के बाद अंबाराम पाटीदार ने गांव के गिरधारी चौधरी, मुकेश पाटीदार और सुनील राठौड़ को सूचना दी। इसके बाद गिरधारी चौधरी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

अस्पतालों की जानकारी खंगाल रही पुलिस

डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि नवजात को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!