ऑनलाइन फ्रॉड : रोजगार के नाम पर स्टूडेंट के पिता के खाते से 1 लाख 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात से लोग लगातार शिकार होते जा रहे हैं। प्राइवेट स्कूल की एचआर महिला अधिकारी सहित एक गृहणी के 7 दिन पूर्व ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद अब एक कंप्यूटर इंजीनियरिंग स्टूडेंट के पिता के खाते से 1 लाख 51 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के एसआई शोभाराम अहिरवार ने बताया कि बदमाशों ने कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट वत्सल शर्मा के पिता मुकेश शर्मा के फोन पर लिंक भेज बताया कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन कर 250 रुपए सेंड कर दो आपको प्रतिदिन 600 रुपए से अधिक ऑनलाइन प्राप्त होने लगेंगे। बदमाशों ने पहले दिन 600 रुपए फरियादी मुकेश शर्मा के खाते में जमा किए। इसके बाद मुकेश शर्मा के ऑनलाइन खाते से 13 बार में कुल 1 लाख 51 हजार रुपए निकाल लिए। उक्त वारदात को बदमाशों ने 21 मार्च और 22 मार्च 2022 के बीच अंजाम दिया। ठगी का शिकार होने के बाद स्टूडेंट वत्सल और उसके पिता ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों से संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। थाने में लिखित शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के बाद ठगी का शिकार हुए पिता-पुत्र एसपी ऑफिस में जनसुनवाई में भी पहुंचे थे। एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने फरियादी मुकेश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News