प्रशासन सख्त, अटकलों पर विराम : मोहन नगर में हिस्ट्रीशीटर सड्डू लाला के मकान पर चली पोकलेन, बदमाशों के घर पहुंच जुटा रहे जानकारी

रतलाम, वन्देमातरम न्यूज।
शुक्रवार शाम रतलाम के मोहननगर स्थित हिस्ट्रीशीटर बदमाश सड्डू लाला के मकान में नियम विपरीत निर्माण तोड़ने के साथ जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में भी सख्त कार्रवाई के संकेत जारी कर दिए। गणतंत्र दिवस परेड में सलामी लेने आए प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के समक्ष भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों ने अफसरों के खिलाफ नाराजगी के बाद अटकलों का बाजार गर्म था कि अब बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, जिसे शुक्रवार को हुई कार्रवाई ने पूरी तरह से विराम दे दिया।
शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे संयुक्त अमला मोहन नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर सड्डू लाला के मकान पर कार्रवाई करने पहुंचा। बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने पहले बिजली सप्लाय बंद की और उसके बाद पोकलेन से तीन मंजिला मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मोके पर सीएसपी हेमन्त चौहान सहित नगर निगम व राजस्व विभाग का अमला मौके पर डटा रहा।

मकान तोड़ती पोकलेन

प्रशासन के निशाने पर इसलिए आए बदमाश
मालूम हो कि 21 जनवरी 2022 को भाटों का वास क्षेत्र में आरोपी अकबर घोसी सहित अन्य दो बदमाशों ने धमकाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। बदमाशों के बढ़ते हौंसले के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की सूचि तैयार करने के साथ नियम विपरीत बनाए मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपराधों की सूचि में शामिल भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की भी जुटाई जा रही जानकारी
जिला प्रभारी मंत्री भदौरिया से शिकायत के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में तेजी से सख्ती दिखाना शुरू कर दी। पुलिस व नगर निगम की टीम अब घर- घर जाकर ऐसे गुंडे बदमाश जिन पर 2 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी संपत्ति सहित वर्तमान अपराधों की जानकारी लेने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इससे गुंडों-बदमाशों में भय व्याप्त होने लगा। अपराधों की सूचि में शामिल भाजपा व कांग्रेस से जुड़े ऐसे नेताओं के घर भी टीम पहुंच गई है जिन पर पूर्व में पुलिस प्रकरण दर्ज है और वर्तमान में पदों पर भी काबिज हैं।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News