बाजना में पुलिस तैनात : व्यापारियों की मांग पुराने थाना भवन में खोला जाए पुलिस सहायता केंद्र 

बाजना में पुलिस तैनात : व्यापारियों की मांग पुराने थाना भवन में खोला जाए पुलिस सहायता केंद्र 

– दो की मौत के बाद परिजन व समाजजन ने मांगे थे अवैध तरीके से 50 लाख रुपए

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बाजना के व्यापारियों ने रतलाम आकर एसपी से मुलाकात की। व्यापारियों ने एसपी अमित कुमार को बताया कि सदर बाजार और ठिकरिया रोड के बीच में पानी की टंकी के पास पुराना थाना भवन है। यहां पुलिस सहायता केंद्र खोला जाना चाहिए ताकि सदर बाजार, कर्नाटक चौक व आसपास के लोगों को तत्काल पुलिस की मदद मिल सके।

नया थाना इस क्षेत्र से करीब 1 से डेढ़ किमी दूर पड़ता है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि यहां हर गुरुवार को हाट लगता है इसे भी बंद करवाया जाए क्योंकि उस दिन काफी हुड़दंग होती है। विवाद की स्थितियां बनती हैं। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि इस घटना के बाद पुलिस द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि लोग अपनी बात खुलकर रख सकें और वर्तमान परिस्थितियों में आया वैमनस्य भी दूर हो सके। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए संवाद कार्यक्रम करने की मांग की। एसपी ने भी आश्वासन दिया। बता दें कि जिले के बाजना क्षेत्र में बस की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार की रात को भांजगड़े में अवैध 50 लाख रुपए मांगने पर पथराव में दो टीआई समेत 12 पुलिसकर्मियों घायल हो गए थे। सोमवार को भी बाजना में पुलिस तैनात रही। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!