16.4 C
Ratlām

संतों से हुई मारपीट पर जनआक्रोश : सैलाना में सर्व समाज ने निकाली रैली, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

संतों से हुई मारपीट पर जनआक्रोश : सैलाना में सर्व समाज ने निकाली रैली, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

– गगनभेदी नारों के साथ रैली थाना परिसर पहुंची, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। नीमच जिले के सिंगोली के निकट कछोला गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा संतों से मारपीट और लूटपाट की घटना ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में मंगलवार शाम सैलाना नगर में सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर आक्रोश रैली निकाली।

IMG 20250415 WA0209

रैली में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, सुधर्म जैन श्रावक संघ, श्री दिगंबर जैन संघ सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। राजवाड़ा चौक से प्रारंभ हुई रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। “जियो और जीने दो”, “संतों का अपमान नहीं सहेंगे”, “हिंसा का प्रतिकार जरूरी है” जैसे गगनभेदी नारों के साथ रैली पुलिस थाना परिसर पहुंची।

यहां प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मनीष कुमार जैन को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन विजय डोसी ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के मंदिर परिसर में संतों पर किया गया हमला केवल धार्मिक आस्था पर ही नहीं, अपितु समाज की शांति, अहिंसा और मानवीय मूल्यों पर भी आघात है। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों की तत्काल पहचान कर सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके। साथ ही जैन संतों के विहार के दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर सकल जैन समाज के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि संतों के साथ हुई हिंसा केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि समूचे समाज की पीड़ा है, जिसका जवाब अब सख्ती से दिया जाना चाहिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!