
भोपाल/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, जिन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देशों के साथ भेजा गया।
कैबिनेट मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी बातों को सुना और भरोसा दिलाया कि सभी उचित मांगों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं से भी मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


