रतलाम : 45 दिन में 432 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 8 आरोपी 11 से 19 वर्ष से थे फरार 

– चुनावी मौसम में पुलिस का विशेष अभियान रहेगा निरंतर जारी 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ रतलाम पुलिस ने गुंडे-बदमाशों सहित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले डेढ़ माह में विशेष अभियान में पुलिस ने 432 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इसमें 8 आरोपी ऐसे शामिल हैं जो पिछले 11 से 19 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार थे।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार विशेष अभियान 1 अगस्त -2023 को शुरू किया है। अभियान अंतर्गत अरसे से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के दौरान कार्रवाई में पुलिस के हत्थे वर्षों पुराने फरार आरोपी भी चढ़े। विभिन्न थाना क्षेत्रों पर हुई कार्रवाई में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वर्षों से फरार चलने वाले आरोपियों की धरपकड़ में माणकचौक पुलिस ने आरोपी प्रेमबाई गौसर निवासी गांधीनगर को 19 वर्ष बाद गिरफ्तार किया। ताल पुलिस ने आरोपी कमलेश पिता अंबाराम, अशोक पिता प्रताप सिंह निवासी धकड़सेरी (सोनकच्छ) जिला देवास, विष्णु उर्फ बिना पिता प्यार खटीक निवासी जावरा रोड, स्टेशन रोड पुलिस ने मंगूनाथ पिता उदानाथ निवासी ग्राम नांदलेटा, बिलपांक पुलिस ने नारायण पिता मोहनलाल माली निवासी सिमलावदा, जावरा शहर पुलिस ने गुरुचरण सिंह पिता महेंद्र सिंह निवासी बारिया निवासी गंधवानी (जिला धार), ताल पुलिस ने आरोपी विक्रम पिता किशन कंजर निवासी झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी पिछले 11 से 19 वर्षों तक पुलिस की आंख में धूल झोंके हुए थे। 

इसलिए नहीं हो पाते थे गिरफ्तार
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान की सफलता का प्रमुख कारण उच्चस्तरीय मॉनीटरिंग होना है। कई वर्षों से वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थानों से पुलिसकर्मी जाते थे। सूत्रों की मानें तो मौके पर पहुंचकर संबंधित वारंटी के नहीं मिलने और उसका स्थायी पता के अभाव का कारण बताकर वापस पुलिसकर्मी लौट आता था। कई प्रकरणों में आरोपी स्थान परिवर्तन कर इसका फायदा उठाता था। एसपी लोढ़ा के मुताबिक वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी रहने से अपराध प्रवृत्ति के लोगों में कानून का भय व्याप्त होगा।  


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!