रेल यात्री कृपया ध्यान दें : वेटिंग टिकट से कोच में चढ़ना पड़ेगा भारी, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

रेल यात्री कृपया ध्यान दें : वेटिंग टिकट से कोच में चढ़ना पड़ेगा भारी, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

Advertisements
Advertisements

– यात्रियों की सुविधा को नजर अंदाज करने पर 40 प्रतिशत बढ़ गई हैं शिकायतें 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रेल यात्री कृपया ध्यान दे….ट्रेनों के स्लीपर और एसी क्लास में सिर्फ वे ही यात्री सफर करें, जिनके पास कंफर्म टिकट है। वेटिंग टिकट के साथ सफर किया तो जुर्माने के साथ ही बीच यात्रा में आगामी स्टेशन पर उतरना होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि इन श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दरअसल वर्षों पहले बने रेलवे यात्रा संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ ट्रेनों में भेजा जा रहा है।पश्चिम रेलवे ने वर्षों पहले बने नियम को पालन कराने के लिए चेकिंग स्क्वाड को खत्म कर ट्रेनों में चेकिंग के लिए ड्यूटी पर लगा दिया है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को नजर अंदाज करने को लेकर पिछले कुछ दिनों में 40 प्रतिशत शिकायतें बढ़ गई हैं। अब तक विशेष श्रेणी का वेटिंग काउंटर टिकट लेकर रेल यात्री सफर कर लेते हैं। साथ ही एक पीएनआर पर एक सीट कंफर्म होने पर वेटिंग के सभी अन्य यात्री भी सफर कर लेते थे। इस कारण स्लीपर और एसी कोच में तय सीट के मुकाबले अधिक यात्री हो जाते थे। इसके कारण कन्फर्म टिकट लेकर यात्रा करने वाले परेशान होते थे। कन्फर्म टिकट लेने वाले यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने अब चेकिंग स्क्वाड बंद कर टिकट चेकिंग से जुड़े स्टाफ को ट्रेनों में चेकिंग के लिए ड्यूटी पर लगा दिया है। इसके बाद भी देखने में यह आ रहा है कि वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों से जुर्माना तो वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें अगले स्टेशन पर कोच से उतारकर जनरल डिब्बे में नहीं भेजा जा रहा है। नतीजतन ट्रेन में कन्फर्म टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रेल नियम में यह बिंदु है शामिल 

1- एसी कोच में वेटिंग टिकट पर सफर करने पर 440 रुपये की पेनल्टी और अगले स्टेशन का किराया भी देना होगा।

2 – स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट पर सफर करने पर 250 रुपये की पेनल्टी के साथ आगामी स्टेशन तक का किराया देना होगा।

3- ट्रेनों में वेटिंग और जनरल की टिकट लेकर स्लीपर और एसी कोच में सफर करने पर अब सख्ती से जुर्माना भरना होगा।

4- जनरल का टिकट लेकर एसी कोच में सफर करने पर हायर ट्रेवल्स टिकट की रसीद बनती थी, जिसे अब बंद किया गया।

आज से कंफर्म टिकट पर अनाउंसमेंट

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मालवा एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही है। इस ट्रेन को नियमित करने के लिए रतलाम मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।  इस ट्रेन में कंफर्म टिकट लेकर यात्रा करने को लेकर सोमवार से इंदौर सहित तमाम प्लेटफार्म पर अनाउंसमेंट भी शुरू किया गया।

सुविधाओं और सुरक्षा के लिए बढ़ा दी सख्ती

यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रख सख्ती बढ़ा दी गई है। सख्ती के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ ही आरपीएफ बल को भी ट्रेनों में भेजा जा रहा है। अब स्लीपर और एसी कोच में कंफर्म टिकट लेकर ही यात्रा की जा सकती है।  – प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेलवे मंडल

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!