24.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

जयंती समारोह : सैलाना विधायक गेहलोत ने कही यह बात, डिजिटल क्रांति के जनक राजीव गांधी थे दूरदृष्टि व्यक्तित्व

– सैलाना विधानसभा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की जयंती

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
युवाओं के प्रणेता, डिजिटल क्रांति के जनक राजीव गांधी एक दूरदृष्टि व्यक्तित्व थे। आज भारत नवीन तकनीकी की राह पर दौड़ता नजर आ रहा है यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है। यह बात विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सैलाना में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। जयंती रविवार को सैलाना विधानसभा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।

विधायक गेहलोत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री ने जो विकसित राष्ट्र का सपना देखा था, वह आज सभी को नजर आ रहा है। विधायक गेहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गांधी आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन पूरे विश्व को इस डिजिटल क्रांति का लोहा मनवाने पर मजबूर होना पड़ा है। वर्ष -1986 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से राम जन्मभूमि मंदिर के दरवाजे खुलवाए थे। वर्ष – 1985 में रामानंद कृत रामायण का दूरदर्शन पर प्रसारण करवाया था। ऐसे महान पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी के 79 वें जन्म दिवस पर विधायक निवास पर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गेहलोत के नेतृत्व में सभी ने चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर सादर नमन किया।

पार्टी के यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
विधायक निवास पर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, गिरधारीलाल पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र शुक्ल, राधेश्याम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष करिया जगदीश वाक्या, सत्यनारायण पाटीदार, प्रदीप राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार, रमेश पाटीदार, राजेश पाटीदार, गोपाल काग, बद्रीलाल पटेल, कैलाश बैरागी, जितेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सोनी इरफान खान, अशोक कराणा, किशोर पाटीदार, देवेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network