सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही नगर में उत्साह और उमंग के बीच आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। श्री राम जानकी मंदिर से सम्पूर्ण नगरवासियों के साथ प्रमुख मार्गों से रामयात्रा गुजरी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय मस्जिद चौराहे पर मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सैलाना के सभी देवालयों में महाआरती के पश्चात भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

सोमवार को स्थानीय ओशिन परिसर से भगवान श्री राम की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा जूनावास स्थित श्री राम जानकी मंदिर से सम्पूर्ण नगरवासियों के साथ प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय मस्जिद चौराहे पर मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा नगर से गुजरती हुई मोतीबंगला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुची। यहां भगवान श्री राम की महाआरती हुई। साथ ही पूरे नगर वासियों के लिये महाभंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा देर शाम तक जारी रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


