Ratlam : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कृषि उपज मंडी इकाई का गठन

- व्यवस्थाओं में सुधार व व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए 40 सदस्यीय समिति भी गठित

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उपभोक्ता हितों एवं व्यवस्थाओं के सुधार के लिए पिछले पांच दशक से कार्यरत संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम (Ratlam) कृषि उपज मंडी इकाई का गठन किया गया। ग्राहक पंचायत (Panchayat) के मालवा प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल की अनुशंसा पर मालवा प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे ने नई रतलाम (Ratlam) कृषि उपज मंडी इकाई के गठन की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नवगठित इकाई में विमल जैन को अध्यक्ष तथा मांगीलाल मोदी, रितेश बाफना और मनोज चोरड़िया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप चोपड़ा को सचिव, जबकि संदीप राठौर और पंकज चोपड़ा को सहसचिव नियुक्त किया गया है। दीपक ओरा को कोषाध्यक्ष, भारत देवड़ा को प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा पवन असावा को सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि उपज मंडी तथा प्याज–लहसुन व्यापारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए 40 सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि नई इकाई मंडी व्यापारियों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से प्रशासन के सामने रखेगी और मंडी प्रबंधन में सुधार को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य रतलाम (Ratlam) मंडी को एक आदर्श और सुव्यवस्थित मंडी के रूप में विकसित करना है, जिससे रतलाम शहर के समग्र विकास में भी सकारात्मक योगदान मिल सके।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!