Ratlam : सराफा बाजार में डकैती की साजिश, पारदी गैंग के 6 शातिर गिरफ्तार

- देर रात पुलिस ने की घेराबंदी, हथियार और चोरी के औजार बरामद

Ratlam Bullion Market

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शहर के सराफा बाजार (Bullion Market) में डकैती की साजिश रच रहे पारदी गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार, फालिया, गुप्ती सहित अन्य घातक हथियार और चोरी-नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सर्राफा बाजार की बड़ी ज्वेलर्स दुकान थी निशाने पर

Ratlam स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपीर दरगाह और नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर 6-7 संदिग्ध घातक हथियारों के साथ बैठे हैं और चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार (Bullion Market) की किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती को अंजाम देंगे।  सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने तीन विशेष टीमों का गठन किया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डकैती की वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

20260614 154536

पुलिस के अनुसार आरोपी Ratlam सराफा बाजार (Bullion Market) में सोना-चांदी लूटने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। आरोपियों के खिलाफ थाना स्टेशन रोड में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(4), 310(5) तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्तार

जांच के दौरान आईसीजेएस (ICJS) से प्राप्त आपराधिक रिकॉर्ड में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती के मामले मे इनामी आरोपी भी है। कई अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट भी जारी हैं।

एक आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि रतलाम (Ratlam) के सराफा बाजार में रेकी करने वाला आरोपी दिनेश हांडा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

बरामद किए गए हथियार और औजार

1) एक धारदार लोहे की तलवार

2) एक लोहे का फालिया

3) एक रॉडनुमा गुप्ती

4) एक लोहे की टॉमी

5) एक बैग जिसमें गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पाना और पेचकस

6) एक लकड़ी का डंडा

गिरफ्तार आरोपी और माैके से एक फरार

पुलिस ने बदमाश कैलाश मोंगिया (56), निवासी मुंडरा, जिला अशोकनगर, मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया (60), निवासी गुलगांव, जिला रायसेन, नामेश उर्फ सोल्जर (20), निवासी गुलगांव, जिला रायसेन, प्रभात उर्फ चेतन (27), निवासी गुलगांव, जिला रायसेन, निखिल मोगिया (19), निवासी बिरलाग्राम, नागदा (मूल निवासी गुना), वजूद उर्फ अंगद (29), निवासी रतवास चक, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी दिनेश हांडा, निवासी बजरंग नगर, रतलाम अभी फरार है। 

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक विजयसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक हेमंत परमार, मुकेश सिंह चौहान, विजय मीणा तथा आरक्षक दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखन सिंह, वीरेन्द्र सोनी और लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!