26.6 C
Ratlām
Tuesday, April 30, 2024

रतलाम उपचुनाव में भी खिला फूल : नगर निगम वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी कैथवास और जनपद सदस्य में सुनीता ने की जीत हासिल

रतलाम उपचुनाव में भी खिला फूल : नगर निगम वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी कैथवास और जनपद सदस्य में सुनीता ने की जीत हासिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगरीय निकाय और जनपद के उपचुनाव में मतपत्रों की गिंटीके बाद परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ।  उपचुनाव में भी रतलाम के वार्ड 31 में भाजपा प्रत्याशी करण कैशवास को और जनपद सदस्य वार्ड 21 में भाजपा की प्रत्याशी सुनाती गिरवाल ने जीत हासिल की है। रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कैथवास ने तीन प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए 219 मतों से विजय प्राप्त की है। इधर रतलाम जनपद सदस्य के उपचुनाव में भाजपा की सुनीता ने निकटतम प्रतिद्वंदी से 2 हजार 189 मतों से विजय प्राप्त की।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रतलाम नगर निगम के वार्ड 31 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुआ था। यहां पर भाजपा व कांग्रेस के अलावा दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। यह उपचुनाव वार्ड 31 में भाजपा पार्षद के बीमारी से निधन के कारण कराना पड़ा था। भाजपा ने करण कैथवास और कांग्रेस ने मुकेश कैथवास को मैदान में उतारा था और दो निर्दलीय प्रत्याशी थे। इसी तरह रतलाम जनपद पंचायत के वार्ड 21 में भी शुक्रवार को उपचुनाव हुए थे। यह सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि पूर्व में जनपद सदस्य रही ज्योति निनामा ने संविदा वर्ग तीन में चयन होने पर इस्तीफा दे दिया था। इससे सदस्य का पद का रिक्त था। जनपद पंचायत के वार्ड 21 में भाजपा से सुनीता शिवनारायण गिरवाल तो कांग्रेस से पुंजली गुलाब बिलवार मैदान में थी। यहां से कलाबाई रघु निनामा, सीमा सोनू गरवाल और निर्मला अजय निनामा भी चुनावी मैदान में निर्दलीय के रूप में उतरी थी। चुनाव परिणाम की घोषणा में भाजपा प्रत्याशी सुनीता गिरावल को 3 हजार 592 मतों की प्राप्ती हुई। जबकि निर्मला निनामा को 1 हजार 403 मत और कांग्रेस प्रत्याशी पुंजली बाई को महज 938 मतों से संतोष करना पड़ा। इस मान से भाजपा प्रत्याशी सुनीता गिरवाल ने 2 हजार 189 मतों से जीत हासिल की।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network