रतलाम चैंपियंस लीग : स्पर्धा का दूसरा राउंड आज से, दोपहर 3.30 बजे से शुरू होंगे टक्कर के मुकाबले

रतलाम चैंपियंस लीग : स्पर्धा का दूसरा राउंड आज से, दोपहर 3.30 बजे से शुरू होंगे टक्कर के मुकाबले

Advertisements
Advertisements

फर्स्ट राउंड के अंतिम दिन रॉयल चैलेंजर, शैरानी किंग्स और जवाहर टाइगर ने दर्ज की जीत  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य रतलाम चैंपियंस लीग के नौवें दिन तीन रोमांचक मुकाबले हुए। गुरुवार को हुए मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर, शैरानी किंग्स और जवाहर टाइगर ने जीत दर्ज की। रोचक मुकाबले की स्पर्धा का पहला राउंड पूरा हो चुका है। दूसरा राउंड शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे पहला मैच महावीर एकेडमी और जीत वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 6 बजे आपका अपना और जैसी इलेवन के बीच होगा। तीसरा मैच रात 8.30 बजे हाट रोड सुपर किंग्स और विश्वास ग्रुप के मध्य खेला जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250228 WA0031

समित के यतेंद्र भारद्वाज और जयेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रगान से पूर्व अतिथियों ने तीनों मैच में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। गुरुवार को पहला मैच श्री विला और रॉयल चैलेंजर,  दूसरा मैच शैरानी किंग्स और इंडियन गोल्ड टीम के बीच हुआ। इसके अलावा तीसरा रोचक मुकाबला जवाहर टाइगर और ब्रदर्स यूनाइटेड के मध्य खेला गया। प्रथम मैच में रॉयल चैलेंजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच रॉयल चैलेंजर के अनीश खान रहे। दूसरे मैच में शैरानी किंग्स ने जीत हासिल की। स्पर्धा के पहले राउंड का अंतिम और गुरुवार रात्रि का तीसरा मैच जवाहर टाइगर और ब्रदर्स यूनाइटेड के मध्य खेला गया। जवाहर टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ब्रदर्स यूनाइटेड 79 ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी सुमित अक्की रहे।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

खिलाडिय़ों से अतिथियों ने किया परिचय प्राप्त

रतलाम चैंपियंस लीग स्पर्धा के पहले राउंड के तीनों मैचों में अतिथि बतौर मंच पर भाजपा नेता महेश सोलंकी, अनार सिंह कुंपावत, पूर्व पार्षद बलबीर सिंह सोढ़ी, नवीन हररिया, आनंदीलाल दायमा, भाजपा महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व पार्षद पवन सोमानी,  असीम राज पांडेय् (वंदेमातरम् न्यूज), वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत शर्मा, समाजसेवी नंदू शर्मा, राकेश सकलेचा (पप्पू भैया), प्रकाश मेहता (फक्या सेठ), पूर्व पार्षद राजीव रावत, पार्षद वसीम अली, रौनक गादिया, लवेश चौधरी, परेश चौधरी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस करवाकर मैच शुरू कराया। इस अवसर पर समिति के महेंद्र कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संजय शर्मा, अशोक पोरवाल, राधे चंदाने, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मईड़ा, अरुण चौरडय़िा, अभिषेक पटेल, अविनाश शर्मा मौजूद थे। कमेंट्री चंचल चौहान, गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह ने की।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!