रतलाम चैंपियंस लीग : नेहरू स्टेडियम में आज भी टक्कर के मुकाबले, पहली भिड़ंत श्री विला और ब्रदर्स यूनाइटेड के बीच

रतलाम चैंपियंस लीग : नेहरू स्टेडियम में आज भी टक्कर के मुकाबले, पहली भिड़ंत श्री विला और ब्रदर्स यूनाइटेड के बीच

Advertisements
Advertisements

बीते दिन खतम इलेवन ने इंडियन गोल्ड, जवाहर टाइगर ने श्री विला और फाइनेंस ने चैलेंजर को हराया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति में नेहरू स्टेडियम में चल रही रतलाम चैंपियंस लीग प्रतियोगिता में आज (रविवार) को पहला मैच श्री विला और ब्रदर्स यूनाइटेड, दूसरा मैच जीत वॉरियर्स और जवाहर टाइगर के अलावा तीसरा मैच इंडियन गोल्ड और आपका अपना टीम के बीच खेले जाएंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250302 WA0032

शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला खतम इलेवन और इंडियन गोल्ड के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए खतम इलेवन ने 10 ओवर में 77 रन बनाए। इंडियन गोल्ड 10 ओवर में 61 रन ही बना पाई। इस तरह खतम इलेवन जीत गई। खतम इलेवन के विशाल वाघेला की शानदार गेंदबाजी 2 ओवर में 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच जवाहर टाइगर विरुद्ध श्री विला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर टाइगर ने 84 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी श्री विला 3 रनों से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच जवाहर टाइगर के राधेश्याम सोनकर रहे। तीसरा मैच रॉयल चैलेंजर और फाइनेंस सर्कल के बीच हुआ। फाइनेंस ने रॉयल चैलेंजर को हराया। मेन ऑफ द मैच के नगद पुरस्कार असीम ओझा द्वारा माता श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किए गए। महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, गौरव जाट, अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, सुनील सारस्वत, जयेश राठौर, यतेंद्र भारद्वाज, अविनाश शर्मा मौजूद रहे। कमेंट्री चंचल चौहान, गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह जादौन ने की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!