20.9 C
Ratlām

रतलाम चैंपियंस लीग : आतिशबाजी के बीच खतम इलेवन और फाइनेंस सर्कल के बीच आज फायनल मुकाबला

रतलाम चैंपियंस लीग : आतिशबाजी के बीच खतम इलेवन और फाइनेंस सर्कल के बीच आज फायनल मुकाबला

पत्रकार इलेवन और प्रशासन के बीच हुआ रोचक मुकाबला, मैत्री मैच में लगे चौके और छक्के

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम चैंपियंस लीग स्पर्धा में फायनल मुकाबला 8 मार्च 2025 की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। आतिशबाजी के साथ खतम इलेवन और फाइनेंस सर्कल के बीच भिड़ंत होगी। इसके पूर्व बीती शाम स्टेडियम में पत्रकार इलेवन और जिला प्रशासन के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में खूब चौके और छक्के लगे। दर्शकों ने तालियों और सीटियों से उत्साह वर्धन किया। 

IMG 20250308 WA0021

समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और जयेश राठौर  ने बताया कि रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का फाइनल मैच 8 मार्च – 2025 की शाम 7 बजे  नेहरू स्टेडियम पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप, जिलाधीश राजेश बाथम, डीआरएम अश्विनी कुमार और आयोजन समिति संरक्षक पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की उपस्थिति में होगा ।

रतलाम चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण

ट्रॉफी का अनावरण पूर्व गृहमंत्री कोठारी, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गुलजारीलाल त्रिवेदी, पत्रकार नरेंद्र जोशी, अनिल पाण्डेय, रूपेंद्र सिंग चौहान, नलिन दीक्षित, महेश कुमार गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी,  राकेश धीमान, मदन सोनी के आतिथ्य में किया गया। 

 फाइनेंस सर्कल ने फायनल में बनाई जगह

स्पर्धा का दूसरा क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर और फाइनेस सर्कल के मध्य खेल गया। पहले बल्लेबालजी करते हुए रॉयल चैलेंजर रतलाम ने 10 ओवर में 92 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज अनीश खान 49 रन 30 बालों पर जिसमें 3 चौके 4 छक्के, लाला गुर्जर ने 17 रन बनाए। जवाब में फाइनेंस सर्कल रनों का पीछा करते हुए दिलीप राजपूत 18, प्रतीक टॉक नाबाद 50 रन के साथ फाइनेंस सर्कल को जीत दिलाकर फायनल में पहुंची है। 

इन्होंने की खेल प्रेमियों से अपील

समिति ने सभी खेलप्रेमी से अपील की है कि भव्य फाइनल मुकाबले में आतिशबाज के बीच होने वाला मैच में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। यह अपील समिति के महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय,अशोक चौटाला  देव शंकर पांडे, जनरैल सिंह, गौरव जाट,मनीष शर्मा, संजय शर्मा,  पार्षद पप्पू पुरोहित, सुजीत उपाध्याय, विनोद वाधवा, विजय मीणा, राधे चंदाने, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, अमित गेहलोद, दीपक मइड़ा, नीलेश मेहता, चेतन शर्मा , महेश अग्रवाल, अभिषेक पटेल, कपिल जाधव,अविनाश शर्मा , कमेंट्री  प्रसिद्ध कवि चंचल चौहान, योगेंद्र सिंह जादौन ,विकास शैवाल सहित समिति के दिग्विजय सिंह ने की है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here