
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय के सर्किल जेल (Ratlam Circle Jail) में बंद युवक के साथ कथित यौन शोषण का मामले ने जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। युवक ने जेल में ही बंद एक अन्य दुष्कर्म के आरोपी पर शोषण का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जावरा स्थित एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराने और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
रतलाम (Ratlam) जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा युवक का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद दो पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। इसके बाद कोर्ट में सीजेएम के समक्ष पीड़ित के बयान दर्ज किए। बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक चली प्रक्रिया में युवक ने घटनाक्रम की जानकारी न्यायालय को दी। पीड़ित के अधिवक्ता देवेंद्र भटनागर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि आरोपी कौन है और घटना कब व कितनी बार हुई। यह भी जांच का विषय है कि क्या किसी अन्य बंदी के साथ भी ऐसी घटना हुई है।

शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचा मामला
रतलाम सर्किल जेल (Ratlam Circle Jail) में बंद युवक ने पहले जेल प्रशासन को शोषण की जानकारी दी थी। आरोप है कि वहां सुनवाई न होने पर उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। 8 मई को पिता ने अधिवक्ता के माध्यम से जावरा की विशेष कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत कर जांच और कार्रवाई की मांग की, जिस पर कोर्ट ने आदेश जारी किए।
सर्किल जेल में क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा बंदी
रतलाम सर्किल जेल (Ratlam Circle Jail) की क्षमता 380 बंदियों की है। है लेकिन वर्तमान में यहां 610 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 483 विचाराधीन पुरुष और 26 महिला विचाराधीन बंदियों सहित सजायाफ्ता व अन्य बंदी शामिल हैं। क्षमता से अधिक भीड़ होने के कारण जेल प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
रतलाम सर्किल जेल (Ratlam Circle Jail) अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया पूरी करवा ली गई है। प्राप्त रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारियों और न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। युवक के साथ यौन शोषण के मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


