रतलाम : मठ मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की मांग, एमएसएमई मंत्री काश्यप को सौंपा ज्ञापन 

रतलाम : मठ मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की  मांग, एमएसएमई मंत्री  काश्यप को सौंपा ज्ञापन 

Advertisements
Advertisements

– अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की दत्तात्रेय जयंती पर बैठक आयोजित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज  के रतलाम जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।  बैठक में गोस्वामी समाज एवं सनातन धर्म के सभी मठ मंदिरों एवं समाधि स्थलों के सरंक्षण के लिए शासन से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को इस सबंध में ज्ञापन भी दिया गया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी ने बताया की रतलाम के समाधि स्थलों के सरंक्षण के साथ ही प्रदेश भर के मामले में मंत्री काश्यप से चर्चा की गई। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज ने पुजारियों को मठ मंदिरों के मालिकाना हक की मांग की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को भी पत्र लिखा है। पुजारी को मठ मंदिरों पर मालिकाना अधिकार मिले एवं सरकार द्वारा ठोस पालिसी बनाने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन की बात भी कही है। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गिरी , युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी , महासचिव दशरथ गिरी , अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गिरी इंदौर एवं रतलाम मंडल के आचार्य अभिषेक गिरी ने आयोजन में आतिथ्य दिया। सर्वप्रथम भगवान दत्तात्रेयजी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोस्वामी समाज के विभिन्न मंडलो के महंतो एवं अध्यक्ष ने अपने मंडलो के आयोजनो की जानकारी दी। सभी मंडलो में परंपरा एवं समाज के कार्यो में समानता लाने पर जोर दिया गया। बैठक में गोस्वामी समाज के उज्जैन एवं बीकानेर के गुरूकुलों में प्रवेश के लिए भी जानकारी दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्यप्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए

युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि समाज ने मंत्री काश्यप के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ .यादव से  मांग की है कि पुजारी के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाया जाय।समाज के मठ मंदिरों और समाधि स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। मठ मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप बंद हो।इसके लिए शासन एक ठोस नीति बनाए। ताकि मठ मंदिरों को संरक्षण मिले। मध्य प्रदेश के लाखों पुजारियों कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। पुजारी की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। मठ मंदिर की जमीन जिसमें 15 एकड़ तक सरकारी हस्तक्षेप से हमेशा के लिए मुक्त की जाए। पुजारी के उत्थान के लिए मध्य प्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए जिसमें समस्त पुजारियों का प्रतिनिधित्व हो। इस अवसर पर रतलाम मंडल के महंत भंवर गिरी , मंडल अध्यक्ष प्रकाश गिरी, सचिव विनोद गिरी, सह सचिव जसवंत गिरी, मंडल आचार्य अभिषेक गिरी, संजय पुरी , मनोहर पुरी पिपलौदा, विक्रम गिरी,शिव भारती, मुकेश भारती, जावरा मण्डल महन्त प्रदीप गिरी जी, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष दिलीप पुरी , मंगल गिरी  ललित गिरी , मोहित गिरी, दीपक गिरी  और समाज के वरिष्ट समाजजन उपस्थित हुए।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!