27.1 C
Ratlām

रतलाम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर की आतिशबाजी 

रतलाम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर की आतिशबाजी 

– कैबिनेट मंत्री काश्यप और महापौर पटेल के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस सोमवार को बसंत पंचमी के रूप में धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम तिराहे पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रतलाम के राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिश बाजी के बीच मिठाई बांटी। सभी ने रतलाम के स्थापना दिवस की एक-दूसरे को बधाईयां भी दी।

IMG 20250203 WA0086

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। समारोह की श्रृखंला में सोमवार को अंतिम दिन रतलाम का स्थापना दिवस मनाया गया। नगर निगम तिराहे स्थित रतलाम की स्थापना करने वाले महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा के समीप समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय थे। समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा समेत सभी पदाधिकारियों के साथ महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्वच्छता को लेकर रतलामवासियों को चलना चाहिए मुहिम

मंत्री काश्यप ने कहा कि आज का दिन रतलाम के लिए ऐतिहासिक दिन है। रतलाम एक खुबसूरत नगर है। रतलाम नगर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। रतलाम की स्वच्छता को लेकर हमें एक मुहिम चलाना चाहिए।  स्वच्छता को लेकर महापौर प्रयासरत है। हमारे संसाधन भी लगे है। लेकिन इसके साथ जनजागरण भी जरुरी है। इसके लिए पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में छोटे-छोटे माध्यम से व उपक्रमों के माध्यम से जनजाग्रित करना होगा। निगम भी जो व्यवस्था करे वह समयबद्ध हो। किसी भी चीज आदत में बदलने के लिए नियमितता जरूरी है। कार्यक्रम को महापौर पटेल समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। 

यह थे प्रमुख रूप से मौजूद

समारोह में एमआईसी मेंबर भगत सिंह भदौरिया, समिति सदस्य रामबाबू शर्मा, गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीष सुरेका, नरेंद्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!