Ratlam News : मां ने सीने से बेटे को बांधकर कुएं में लगाई छलांग, गोताखोरों ने मशक्कत कर शवों को निकाला बाहर

Ratlam News : मां ने सीने से बेटे को बांधकर कुएं में लगाई छलांग, गोताखोरों ने मशक्कत कर शवों को निकाला बाहर

Advertisements
Advertisements

– तीन माह का बेटा ससुराल में छोडक़र महिला अपने साथ ले गई दो वर्ष के बेटे को

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) से 45 किलोमीटर दूर रावटी थाना अंतर्गत ग्राम हरथल के कुएं में महिला और बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं में ग्रामीणों ने महिला के कपड़े देख अनहोनी का अंदेशा लगाकर मृतिका की मां को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर शवों को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। मृतक महिला के दो बेटे हैं। तीन माह का बेटा ससुराल में छोडक़र महिला अपने दो वर्ष के बेटे को साथ लेकर ससुराल से निकली थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका की शिनाख्त सीताबाई (22) पति बबलू निवासी ग्राम हरथल (रावटी) के रूप में हुई है। शव के सीने से बंधा दो वर्षीय मृत पुत्र चिंटू पिता बबलू है। मृतिका की मां अमरीबाई पति बागजी निवासी ग्राम मेघला खाई ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि उन्हें दोपहर में एक ग्रामीण ने मोबाइल लगाकर पूछा था कि उनकी बेटी सीता बेटे चिंटू के साथ घर पहुंची की नहीं। मृतिका सीताबाई का मायका ग्राम मेघला खाई और ससुराल हरथल के बीच दूरी दो से ढाई किलोमीटर की है। मृतिका सीताबाई की मां अमरीबाई ने ग्रामीण को फोन पर बेटी के नहीं पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण ने बताया कि ग्राम हरथल के कुएं में उसके कपड़े नजर आ रहे हैं। अमरीबाई ने परिवार के सदस्यों को मामले से अवगत कराते हुए रावटी थाने पहुंची। थाने पर परिवार के लोगों द्वारा सूचना देने के बाद घटनास्थल पर सभी लोग पहुंचे। दोपहर ढाई बजे पुलिस और गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंजर इतना व्याकुलभरा था कि जिस अवस्था में शव जब बाहर निकाला गया तो मृतिका सीताबाई के सीने से चिंटू दुपट्टे से बंधा हुआ था। दोनों शवों को बाहर निकालने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रतलाम (Ratlam) कॉलेज लाया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मृतिका के पिता बागजी ने वंदेमातरम्  न्यूज को बताया कि सीता की शादी चार वर्ष पूर्व बबलू से हुई थी। पति बबलू और ससुराल वाले उसे परेशान करते थे, इसकी शिकायत वह पूर्व में कर चुकी है। लेकिन नई-नई शादी होने के कारण वह लोग किसी भी तरह से उसके ससुराल में दखलअंदाजी नहीं दे रहे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। शवों का पोस्टमार्टम 18 मार्च की सुबह किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!