रतलाम : परीक्षा परिणाम से आहत छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

रतलाम : परीक्षा परिणाम से आहत छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Advertisements
Advertisements

12वीं में कम अंक आने से थी निराश, डिप्रेशन में आकर उठाया खौफनाक कदम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ निवासी छात्रा पूजा (19) पिता मोहनलाल चौधरी ने परीक्षा परिणाम से निराश होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। जहर खाने के बाद छात्रा ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

परिजनों के अनुसार, पूजा ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन उसकी अपेक्षा से कम अंक आने के कारण उसका डिवीजन नहीं बन पाया था। इस बात से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। डिप्रेशन की स्थिति में आकर गुरुवार शाम को पूजा ने घर पर ही जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे तत्काल परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतिका के पिता मोहनलाल चौधरी भाजपा किसान मोर्चा में नामली मंडल के अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि मृतिका की एक बड़ी बहन भी है, जिसका बीएचएमएस में सिलेक्शन हुआ है। नामली पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक  केके पटेल ने बताया कि पूजा ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। प्रारंभिक रूप से कक्षा 12वीं में कम नंबर आने से छात्रा द्वारा डिप्रेशन में रहने के दौरान उसके द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!