रतलाम : शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

रतलाम : शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

– एमआर यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर रविवार को एमआर यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सभा को संबोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने शहीद दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन तीनों महान क्रांतिकारियों ने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन कभी माफी नहीं मांगी। उनका साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर रतलाम शाखा के अध्यक्ष अभिषेक जैन और संयोजक निखिल मिश्र ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें इन वीरों के विचारों को अपनाकर समाज में बदलाव लाने की जरूरत है। सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि आज के समय में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों को आत्मसात करना जरूरी है। उनकी कुर्बानी हमें देशहित में कार्य करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य व्यक्ति

श्रद्धांजलि सभा में रशीद खान, चिंटू कुमार, हरीश जोशी और राधेश्याम शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विनय ने व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!