Ratlam’s khaki is again stained: हेड कांस्टेबल 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों भीलवाड़ा में गिरफ्तार

- रतलाम के औद्योगिक थाने में था पदस्थ, पूर्व में भी है कई गंभीर शिकायतें

Ratlam's khaki is again stained

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राजस्थान की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो – द्वितीय की टीम ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) औद्योगिक क्षेत्र थाना के हेड कांस्टेबल तपेश गोसाई को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए वसूल चुका था।

आरोपी ने यह रिश्वत भीलवाड़ा के परिवादी शराफत शेख पिता शफी मोहम्मद निवासी शास्त्रीनगर से उसके भाई लियाकत निवासी सात भाइयों की गली, जूनावास के साथ मारपीट न करने और उसे कानूनी मदद दिलाने के बदले में मांगी थी। लियाकत के खिलाफ रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

रतलाम (Ratlam) से एएसआई सहित चार सदस्यों की पुलिस टीम रविवार दोपहर लियाकत को जांच के लिए भीलवाड़ा लेकर आई थीं। टीम सर्किट हाउस के पास होटल में ठहरी हुई थीं। जहां सोमवार को ट्रेप की कार्रवाई हुई। आरोपी हेड कांस्टेबल तपेश गोसाई ने परिवादी को धमकाया कि वह उसके 70 वर्षीय बुजुर्ग भाई को हथकड़ी लगाकर पूरे भीलवाड़ा शहर में घुमाएगा और उनकी इज्जत खराब कर देगा। इसके अलावा, उसने रिश्तेदारों को साइबर क्राइम के मामलों में फंसाने और जेल में मारपीट करने की धमकी भी दी।

यह है लियाकत के खिलाफ रतलाम में मामला

मूलतः दांथल एवं हालमुकाम रतलाम के 80 फीट रोड निवासी बायोडीजल व्यवसायी रतन जांगिड़ ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में जूनावास निवासी मोहम्मद लियाकत पिता शफी मोहम्मद शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि जनवरी 2025 में मोहम्मद लियाकत से मुलाकात हुई। खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए रतलाम में नए आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित बंद पड़ी ऑयल मिल और उसकी जमीन का सौदा 11 करोड़ 10 लाख रुपए में किया। लियाकत ने अलग-अलग माध्यमों से 25 लाख 76 हजार रुपए वसूले। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद लियाकत शेख के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच के लिए रविवार को भीलवाड़ा लेकर आए।

धमकियों के बदले 1.10 लाख रुपए की डिमांड की

हेड कांस्टेबल तपेश गोसाई ने 1.10 लाख रुपए मांगे। सोमवार को जब आरोपी शेष राशि में से 50,000 रुपए ले रहा था, तब एसीबी के उप अधीक्षक नरपत सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने उसे दबोच लिया। रिश्वत की राशि आरोपी से बरामद की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!