रतलाम के स्पा सेंटर बदमाशों की पहली पसंद : लूट का आरोपी जेल प्रहरियों के साथ मसाज कराने पहुंचा और चकमा देकर फरार

रतलाम के स्पा सेंटर बदमाशों की पहली पसंद : लूट का आरोपी जेल प्रहरियों के साथ मसाज कराने पहुंचा और चकमा देकर फरार

Advertisements
Advertisements

– सिस्टम का नकारापन ऐसा कि फरार बदमाश ने जेल प्रहरियों को लड़कियों से मसाज कराने का दिया था झांसा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन जिले के खाचरौद उप जेल में बंद 18 लाख रुपए की लूट का एक आरोपी बीमारी के बहाने जेल प्रहरियों के साथ खाचरौद सिविल अस्पताल के लिए निकला। लेकिन वह मसाज कराने रतलाम के स्पा सेंटर पहुंच गया और फिर यहां से भाग निकला। जेल प्रहरियों ने उसे सुबह से शाम तक ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। प्रहरियों से पूछताछ की गई कि जब उसका इलाज दोपहर 12.30 बजे ही हो गया था तो बाकी समय कहां थे, लेकिन वे कोई जवाब नहीं दे पाए। सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 2 जेल प्रहरियों पर केस दर्ज किया है लेकिन रतलाम का कहीं जिक्र नहीं है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नागदा जंक्शन स्थित शराब दुकान के कार्यालय पर लूट मामले में आरोपी ग्वालियर निवासी रोहित पिता अनिल शर्मा खाचरौद उपजेल में बंद है। मंगलवार को उपजेल के प्रहरी आरोपी को बीमारी के बहाने खाचरौद अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद उसे रतलाम स्पा सेंटर लेकर आए थे। यहीं स्पा सेंटर से वह फरार हो गया। खाचरौद पुलिस ने सहायक जेल अधीक्षक एसएस राणावत की शिकायत पर आरोपी रोहित शर्मा पर धारा 262 बीएनएस और मुख्य जेल पहरी राजेश श्रीवास्तव, प्रहरी नितिन दलोदिया पर धारा 264 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर में रतलाम का जिक्र नहीं है और इसका तर्क दिया गया है कि आरोपी ने फरार होने की योजना खाचरौद से बनाई थी, इसलिए मामले में खाचरौद थाना में केस दर्ज करवाया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एक माह पहले बदमाशों ने लुटे थे लाखों रुपए

 खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि नागदा में प्रकाशनगर स्थित शिवा बाबा फ्रूट्स कंपनी की शराब दुकान कार्यालय पर 25 दिसंबर 2024 को ग्वालियर के कौशल गुर्जर सहित 5 आरोपियों ने 18 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। मंडी थाना पुलिस ने मामले में 30 दिसंबर को लूट में – शामिल आकाश जाटव, राहुल, सन्त्री और रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर इन चारों आरोपियों को 5 जनवरी 2025 को उपजेल खाचरौद भेजा गया था। रोहित शर्मा के पैर में चोट लगी हुई थी। जिस पर उसका उपचार चल रहा था। उसके पैर में तकलीफ अधिक होने पर मुख्य जेल प्रहरी राजेश और पहरी नितिन मंगलवार सुबह 11 बजे खाचरौद सरकारी अस्पताल लेकर रवाना हुए थे। जहां उपचार के बाद लगभग 12 से 12.30 बजे के बाद अस्पताल से रवाना हो गए थे। इसके बाद से ही जेल पहरी और आरोपी की कोई जानकारी नहीं आई। शाम 6.05 बजे मुख्य जेल प्रहरी ने आरोपी रोहित फरार होने की सूचना दी। जब जेल प्रहरियों से अस्पताल से निकलने के बाद आरोपी के साथ कहां थे, आरोपी किस तरह भागा, समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई, इन सवालों की जानकारी ली गई तो वह उचित जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में सहायक जेल अधीक्षक राणावत ने प्रहरियों की भूमिका पर संदेह जताया। पूछताछ में जेल प्रहरियों ने आरोपी को रतलाम स्पा सेंटर ले जाने की बात कही। नलवाया ने बताया कि आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है। मामले में अब तक मुख्य आरोपी कौशल गुर्जर फरार है।

रतलाम के स्पा सेंटर में आखिर ऐसा क्या….?

रतलाम के स्पा सेंटर बदमाशों की भी पहली पसंद बन गए हैं। इन स्पा सेंटर में ऐसा क्या हो रहा है कि जेल में बंद अपराधी भी यहां आने का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। 20 दिन पहले रतलाम के तीन स्पा सेंटरों को एसपी अमित कुमार ने चेक करवाया था लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला था। इस दौरान यह चर्चा भी चली थी कि एसपी की टीम से पहले स्पा तक सूचना पहुंच गई थी। ऐसे में अब एसपी को बिना किसी को बताए खुद अपनी टीम के साथ चेकिंग करनी चाहिए। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित मनोहर गली में किराए के मकान में संचालित स्पा सेंटर जहां से लुटेरा आरोपी फरार हुआ है, उसे लेकर क्षेत्रवासी भी काफी आक्रोशित हैं। रहवासियों ने इसकी शिकायत एसपी अमित कुमार और थाना प्रभारी को भी की थी। शिकायत को जिम्मेदारों ने नजर अंदाज कर दिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!