रतलाम में भ्रष्टाचार का प्रतीक बना रावण दहन : कांग्रेस ने जनप्रतिनिधियों पर साधा तीखा निशाना

- कांग्रेस ने सौंपी शिकायत, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दशहरे के पावन पर्व पर रतलाम के नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में रावण दहन के तीन प्रयासों के बावजूद पुतला न जलने की घटना ने पूरे शहर में राजनीतिक हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस घटना को रतलाम नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडे को उज्जैन संभाग आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रावण का तीन बार प्रयास करने के बावजूद न जलना, नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा और भविष्य में संभावित अशुभ घटनाओं का संकेत है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धार्मिक दृष्टिकोण से भी चिंता

कांग्रेस ने दावा किया कि शास्त्रों और शक्तिपीठ के शंकराचार्यों के अनुसार रावण का न जलना शहरवासियों के लिए मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट ला सकता है। इसके निवारण के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराने की मांग की गई।

‘महापौर दें इस्तीफा, विधायक मांगे माफी’

शहर अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि यह घटना धार्मिक आस्था पर आघात है। इसके लिए महापौर प्रहलाद पटेल को तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए और विधायक चेतन्य काश्यप को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने तंज कसते हुए कहा कि निगम के भ्रष्टाचार से दुखी होकर रावण ने भी जलने से इनकार कर दिया। भगवान कभी-कभी अहंकारियों को चेतावनी देता है।

नेताओं की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने सवाल उठाया कि रावण दहन के समय विधायक, महापौर और भाजपा पार्षद आखिर स्थल से गायब क्यों हो गए? उन्होंने चेतावनी दी कि जनता आगामी चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।

3 लाख में बना 50 हजार का रावण

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर निगम 50% से अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त है। सिवरेज, जलप्रदाय, सड़कों और खरीदारी में भारी गड़बड़ी की जा रही है। 50-60 हजार रुपये में बनने वाले रावण का पुतला निगम ने करीब 3 लाख रुपये में तैयार कराया।

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मुर्दाबाद और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम में यास्मीन शैरानी, कमरुद्दीन कछवाया, राजीव रावत, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हितेश पेमाल, पियूष बाफना, नासिर कुरेशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!