रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर सड़क हादसा : पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुई घटना, चालक मौके से फरार

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर ग्राम अमरपुरा स्थित शनि मंदिर के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब पौने सात बजे की है। ग्राम बड़ी खुर्द निवासी ऊंकार (45) पिता लालू चरपोटा निवासी सरवन से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सैलाना की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक एमपी 43 ईएफ 2259) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंकार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक को डायल 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. रविन्द्र डामोर ने परीक्षण के बाद ऊंकार को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बाइक चालक फरार, तलाश जारी

दुर्घटना के बाद बाइक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!