Royal Nursing College : अब GNM और ANM में 12वीं मेरिट से मिलेगा प्रवेश

Royal Nursing College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में सत्र 2026-27 से महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश और मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार अब GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और ANM (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफरी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बदल दी गई है। रतलाम के प्रतिष्ठित रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (Royal Nursing College) में भी भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के नए नियमों के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

अब नहीं देना होगा एंट्रेंस एग्जाम

Royal Nursing College के प्राचार्य जगदीश डूके ने बताया कि नए नियमों के अनुसार GNM और ANM पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब किसी भी प्रकार की प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) या अन्य प्रवेश परीक्षा आवश्यक नहीं होगी। विद्यार्थियों को सीधे 12वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि B.Sc. Nursing पाठ्यक्रम में प्रवेश पूर्व की तरह PNST परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के माध्यम से ही किया जाएगा।

शिक्षा के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं

प्राचार्य ने बताया कि रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (Royal Nursing College) विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

कैंपस में 120 बेड का आधुनिक अस्पताल

कॉलेज परिसर में ही 120 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल संचालित है, जहाँ विद्यार्थियों को अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग विशेषज्ञों की देखरेख में लाइव क्लिनिकल प्रैक्टिस कराई जाती है। इससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही वास्तविक चिकित्सा सेवाओं का अनुभव मिलता है।

50 किलोमीटर क्षेत्र तक बस सुविधा

रतलाम शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज द्वारा 50 किलोमीटर के दायरे तक सुरक्षित और नियमित बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं का आवागमन आसान हो सके।

छात्राओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल व्यवस्था

कॉलेज कैंपस में छात्राओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के विशेष इंतजामों के साथ अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

नर्सिंग में रोजगार के बढ़ते अवसर

प्राचार्य जगदीश डूके ने बताया कि GNM पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में स्टाफ नर्स, ICU नर्स, होम केयर नर्स, ट्रैवल नर्स और क्लिनिकल नर्स स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नर्सों की मांग भारत के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोप और खाड़ी देशों में लगातार बढ़ रही है, जहाँ आकर्षक वेतन और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हैं।

मालवा के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

नई मेरिट आधारित प्रवेश व्यवस्था और रॉयल नर्सिंग कॉलेज (Royal Nursing College) में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों से मालवा अंचल के विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!