Ratlam : रिटायर्ड रेलवे गार्ड के घर लाखों की चोरी

- आलमारी से गायब हुई 13 तोला सोने की ज्वेलरी

Theft Worth Lakhs in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर (Ratlam) के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विष्णुपुरी कॉलोनी में रिटायर्ड रेलवे गार्ड के घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए गहनों का वजन करीब 13 तोला बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर में चल रहा था कारपेंटरी का काम

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी लालचंद सबनानी के घर पिछले सात दिनों से कारपेंटरी का काम चल रहा था। इस दौरान घर में तीन लोग काम कर रहे थे। परिवार का कहना है कि सोने के आभूषण एक रुमाल में बांधकर पर्स में रखे गए थे और पर्स को अलमारी में सुरक्षित रखा गया था। शुक्रवार सुबह जब सबनानी की पत्नी ने अलमारी खोली तो पर्स गायब मिला। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

मंदिर के पास रखी थी अलमारी की चाबी

परिवार के मुताबिक, अलमारी में दो चूड़ियां, दो चैन, दो लॉकेट, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और दो जोड़ी कान की बालियां रखी हुई थीं। अलमारी में ताला लगा था और उसकी चाबी घर के मंदिर के पास रखी जाती थी। सबनानी का कहना है कि चोर ने चाबी से अलमारी खोली, पर्स निकाला और बाद में ताला बंद कर चाबी फिर से उसी जगह रख दी, जिससे काफी देर तक किसी को चोरी का पता नहीं चला।

तीन कर्मचारियों में से एक दो दिन से गायब

परिवार ने कारपेंटरी का काम करने वाले लोगों पर शक जताया है। बताया गया कि काम करने वाले तीन कर्मचारियों में से एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा है। जब इस बारे में ठेकेदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दूसरे स्थान पर काम करने गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में ठेकेदार, दो कर्मचारियों और घर में काम करने वाली नौकरानी के नाम का उल्लेख करते हुए संदेह जताया है।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

सूचना मिलने के बाद Ratlam पुलिस ने शुक्रवार को ही ठेकेदार और कारपेंटरी कर्मचारियों से पूछताछ की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। शनिवार सुबह पुलिस ने मकान मालिक, कर्मचारियों और नौकरानी को दोबारा थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!