सैलाना विधायक कमलेश्वर फरार : एक करोड़ की हफ्तावसूली पर हो चुकी FIR, भाजपा पर आरोप और सरकारी निवास से गायब

सैलाना विधायक कमलेश्वर फरार : एक करोड़ की हफ्तावसूली पर हो चुकी FIR, भाजपा पर आरोप और सरकारी निवास से गायब

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार एफआईआर के बाद फरार हो चुका है। सैलाना विधानसभा के बाजना क्षेत्र में  मेडिकल स्टोर संचालक से एक करोड़ रुपए की अवैध मांग करने के मामले में गुरुवार शाम को उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इधर आरोपी विधायक डोडियार ने अपने खिलाफ हुए मुकदमें में भाजपा का हाथ बताते हुए वीडियो वायरल कर आरोप लगाए और सरकारी निवास से गायब हो चुका है। पुलिस आरोपी विधायक डोडियार की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है।  

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना विधानसभा के विधायक डोडियार के खिलाफ हफ्तावसूली का प्रकरण दर्ज होने के बाद सैलाना के एक अन्य व्यापारी का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पूर्व की तरह इसमें भी आरोप है कि वह व्यापारी से अवैध रुपयों की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के अनुसार संवाद कुछ इस प्रकार हैं कि व्यापारी-जमा रहा हूं मैंने बोला है आपको। आरोपी विधायक-समय मत खींचो, बात निकलने के बाद कुछ नहीं कर पाएंगे। व्यापारी-व्यवस्था तो करूं, आपका सम्मानजनक करा दूंगा। आज शाम तक करा दूंगा। विधायक- मेरे पर प्रेशर है संगठन का। व्यापारी-उसी में लगा हूं। आपके काम में। विधायक-मैने साफ-साफ कहा कि मेरे 15 लडक़े को मैनेज करना है। व्यापारी-सम्मानजनक राशि कर दूंगा। मैं लगा हूं। शाम तक कॉल करता हूं। इधर सैलाना थाने में फरार आरोपी विधायक डोडियार से पीडि़त की लिखित शिकायत भी पहुंची है, लेकिन अभी पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मेडिकल स्टोर संचालक राय की शिकायत पर विधायक डोडियार के खिलाफ एफआईआर के बाद वह सैलाना स्थित सरकारी आवास से गायब हो चुका है। सूत्रों के अनुसार आरोपी विधायक डोडियार शुक्रवार सुबह रतलाम और सैलाना के बीच स्थित डेलनपुर टोल नाका से विधायक की गाड़ी निकलना बताया जा रहा है।

फरार विधायक ने लगाए भाजपा पर आरोप

सैलाना थाने में गुरुवार शाम को विधायक डोडियार के खिलाफ हफ्तावसूली सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो चुका है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी विधायक डोडियार ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। वीडियो में आरोपी विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि फर्जी बंगाली डॉक्टर के आवेदन पर मेरे खिलाफ पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं और झूठी कार्रवाई की गई है। जिस फर्जी बंगाली डॉक्टर के खिलाफ सीएमएचओ व बीएमओ के माध्यम से क्लिनिक पर कार्रवाई करवाई थी, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है। अवैध तरीके से क्लिनिक चला रहा था। क्लिनिक का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया है। मैं फर्जी बंगाली डॉक्टर के खिलाफ लडऩे के लिए मुझे जेल भेजा जाता है, तो मैं डरना वाला नहीं हूं। हजार बार बीजेपी मुझे जेल में डाले। मैं विधायक हूं। बीजेपी की सरकार है। रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर के युवा नौजवानों व एक-एक प्रत्येक परिवार से आह्वान है कि बीजेपी को बुरी तरह से हरवाए। मुझे बीजेपी लगातार परेशान करती आ रही है। विधायक बनने के बाद लगातार झूठे प्रकरण दर्ज कर जेल में बंद करने की कोशिश कर रही है।

अन्य व्यापारी की रिकॉर्डिंग भी आई सामने

एक अन्य व्यापारी की वॉइस रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित व्यापारी को तलाश किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक डोडियार के खिलाफ जांच के आधार पर हुए मुकदमें के बाद गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर एफआईआर के मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी-रतलाम (मध्यप्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!