रतलाम में सरेराह चेन स्नेचिंग : बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी

रतलाम में सरेराह चेन स्नेचिंग : बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Advertisements
Advertisements

– क्षेत्र में फैली सनसनी, एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंच जांच के दिए निर्देश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में शुक्रवार दोपहर सरेराह चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। महिला  बहु के साथ जा रही थी उसी समय बाइक से दो बदमाश आए। गले पर झपटा मारा और चेन लूट कर फरार हो गए। बहु ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज चैक किए जा रहे है। 

वारदात रतलाम के माणकचौक थाना अंतर्गत बोहरा बावड़ी गली मोहन टॉकिज क्षेत्र की है। अंगुरबाला (66) पति विनोदकुमार गादिया निवासी घांस बाजार अपनी बहु प्रियंका गादिया के साथ परिचीत के घर से मिलकर पैदल घर जा रही थी। दोपहर करीब 1.15 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाश अचानक से पास में आए। अंगूरबाला के गले में झपटा मार सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। लूटी गई चेन करीब 20 ग्राम की है। चेन स्नेचिंग की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। बहु प्रियंका ने बताया कि मम्मी जी के साथ बात करते हुए वह घर जा रही थी। तभी दो लड़के बाइक से आए। एक सेकंड में ही गले में झपटा मार चेन ले उड़े। पीछा भी किया। लेकिन वह बाइक पर होने के कारण भाग गए।

बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पहनी हुई है टोपी

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बाइक से भागते हुए कैद हुए है। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने टोपी पहन रखी है। एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। आरोपियों की शिनाख्त कर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!