27.9 C
Ratlām

रतलाम में सर्व ब्राह्मण महासभा : भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 10 मई को बग्गी और ढोल के साथ निकलेगा चल समारोह

रतलाम में सर्व ब्राह्मण महासभा : भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 10 मई को बग्गी और ढोल के साथ निकलेगा चल समारोह

– भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर महासभा ने सर्व सम्मति से लिया निर्णय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 10 मई-2024 को सुबह 8 सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर से बग्गी ढोल के साथ चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह  शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर तक पहुंचने के बाद भगवान परशुराम जी का दुग्धभिषेक, महाआरती के पश्चात प्रसादी भी वितरण की जाएगी। महासभा द्वारा भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के दिन विशेष पर शहर के विभिन्न मार्गों से वाहन रैली भी रैली निकाली जाएगी।  

IMG 20240429 WA0038

उक्त कार्यक्रमों की रुपरेखा पर अंतिम रूप देने के लिए ब्राह्मण बोर्डिंग परिसर मेंसर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवीन व्यास ने की। मुख्य आतिथ्य में बीएल पुरोहित, विशेष अतिथि संदीप व्यास, गोवर्धन व्यास मौजूद थे। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष और प्रांतीय सचिव नरेंद्र जोशी ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर समाजजनों के समक्ष प्रकाश डाला। शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाने वाली वाहन रैली के संबंध में स्नेहिल उपाध्याय ने जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विप्रशक्ति ने 10 मई-2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। महासभा की बैठक में शांतिलाल शर्मा, गोपाल जोशी, केके द्विवेदी, सुनीलगौतम, विजय शर्मा, अजय जोशी, प्रशांत व्यास, शरद शुक्ल, नवनीत मेहता, राजू हॉकी, अश्विनी शर्मा, सुनील शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र नागर, नरेश शर्मा, नवदीप शर्मा, संजय उपाध्याय, सत्येंद्र जोशी, शरद चतुर्वेदी, उषा दुबे, मंजू जोशी, सीमा सुरोलिया, आरती त्रिवेदी, कौशल्या त्रिवेदी, सुलोचना शर्मा, सरोज ओझा, कल्पना पुरोहित, सुषमा नार्मदीय, रक्षा मिश्रा, आशा शर्मा, प्रथमा कौशिक आदि मौजूद थीं। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने किया एवं आभार ओपी पालीवाल ने माना। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!