रंजिश में चाकूबाजी : दूसरे दिन में दूसरी घटना, नगर निगम वाहन चालक को मारे चाकू

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर में बदमाशों के होसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। थाना स्टेशन रोड़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चाकूबाजी की घटना घटित हुई। एक दिन पूर्व शनिवार रात महलवाड़ा के गेट पर चाकूबाजी में दो युवक गम्भीर घायल हुए थे, जिन्हें इंदौर रेफर कर दिया।
वहीं रविवार शाम 7:30 बजे के करीब सुभाष नगर निवासी शहजाद पिता सलामत शाह उम्र 36 वर्ष को चाकू मारकर गम्भीर घायल कर दिया। घटना कालिका माता क्षेत्र में कान्वेंट स्कूल वाली रोड़ की है। घायल शहजाद ने पुलिस को बताया की वह नगर निगम में कचरा वाहन चालक है। रविवार को कालिका माता क्षेत्र में सलमान ने मिलने बुलाया था। कुछ देर दोनों की आपस मे बातचीत हुई और बगीचे के बाहर कान्वेंट स्कूल के वहां सलमान उस पर हमला करके भाग गया। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। घायल शहजाद के दाहिने हाथ व पेर की जांघ में चाकू लगे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार शहजाद और सलमान का पूर्व से विवाद चल रहा था। शहजाद ने सलमान की परिचित लड़की का निकाह किसी दूसरे के साथ करवा दिया था। इसी बात का विवाद था। पूर्व में भी इनके बीच सुभाषनगर क्षेत्र में विवाद हो चुका है। अचानक हुए हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
वीडियो

बीती रात दो हुए थे गम्भीर घायल
महलवाड़ा के यहां शनिवार की रात को हुई चाकूबाजी की वारदात में मोनू उर्फ गजेंद्र पिता बाबूलाल गुर्जर उम्र 18 वर्ष निवासी रत्नेश्वर रोड और अशोक उर्फ गेंदा पिता सीताराम गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी धबाईजी का वास घायल हुए थे। घायलों ने बताया था कि वे पानी पताशे खाने दुकान पर गए थे। इसी दौरान वहां खड़े युवकों ने उन्हें आंख दिखाई। मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। घायलों को रात में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इंदौर रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अभिजितसिंह पिता महेंद्रसिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सुमंगलम गार्डन, अजय उर्फ बाउटी चौहान पिता भंवरसिंह चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी सूरजपौर के पास और चेतन पिता कैलाश मेहता निवासी महलवाड़ा के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का केस दर्ज करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!