भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव नहीं चाहिए : सरपंच, उपसरपंच, पंच पहुंचे इस्तीफा देने, तीन दिन का दिया समय

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत भदवासा के सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव को हटाने की मांग की है। तीन दिन में अगर प्रभारी सचिव को ग्राम पंचायत से हटाया नहीं जाता तो सभी ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
बता दे कि प्रभारी सचिव मांगीलाल चौधरी है। वर्तमान में वह धौंसवास ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ है। हाल में ही इन्हें ग्राम पंचायत भदवासा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। प्रभारी सचिन भदवासा का ही रहने वाला है। बुधवार दोपहर सरपंच अनिता मकवाना, उपसरपंच रमेश मालवीय सहित समस्त पंच जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के साथ ने जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े से मिले। सचिव का अतिरिक्त प्रभार का आदेश निरस्त करने की मांग की। सचिव के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि चौधरी ग्राम भदवासा का निवासी है। पूर्व में विगत 20 वर्षों तक लगातार कार्यालय ग्राम पंचायत में पदस्थ रहा है। पदस्थापना के दौरान कई अनितीपूर्ण कार्य करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है जिसकी कई शिकायतें पूर्व में ग्राम पंचायत में पदस्थ पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों द्वारा की गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


जनप्रतिनिधियों ने सीईओ को बताया कि ग्रामवासी भी सचिव की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। अगर तीन दिन में अतिरिक्त प्रभार का आदेश निरस्त नहीं किया जाता है तो सरपंच, उपसरपंच सहित समस्त पंचगण सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप देंगे। इस मामले में प्रभारी सचिव मांगीलाल चौधरी का कहना था कि प्रशासन ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।जनप्रतिनिधियों के इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है। भारत देश में सब स्वतंत्र है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विवादों से रहा है नाता
उक्त प्रभारी सचिव का विवादों से नाता रहा है। जिस भी ग्राम पंचायत में पदस्थ रहा है वहां पर लगातार शिकायतें हुई है। कई बार निलंबित भी हो चुका है। सचिव का रतलाम ग्रामीण के एक जनप्रतिनिधि से मेल मिलाप ज्यादा है। गांव भदवासा में सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हीं जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के कारण देने की बात सामने आ रही है। जबकि स्थानीय जनप्रतनिधियों ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया था। सरपंच व उपसरपंच ने सचिव पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!