नागर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य नागेश्वर नागर का निधन, श्रद्धांजलि देकर सेवा कार्यों को किया याद

Advertisements
Advertisements

रतलाम/जावरा, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सेवानिवृत सहायक अधीक्षक भूअभिलेख एवं नागर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य जावरा निवासी नागेश्वर नागर का निधन 26 अगस्त को अल्प बिमारी के पश्चात हो गया। अंतिम संस्कार जावरा स्थित शांति निकेतन मुक्ति धाम में हुआ। पुत्र विनय नागर, विवेक नागर (बीआरसीसी शिक्षा विभाग जावरा) एवं विश्लेश नागर ने मुखाग्नि दी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्व. नागर पत्रकार राकेश नागर उज्जैन एवं सत्यनारायण नागर ‘सुखेड़ा’ के बड़े भाई थे। नागर ने लायंस आई हास्पिटल लायंस क्लब जावरा के माध्यम से मोतियाबिन्द के निदान हेतु अनेक केम्प लगाकर अनेक रोगीयो के आपरेशन करवाकर रोग से निजात दीलाई।

शोक श्रद्धांजलि सभा में जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, रामचन्द्र रावल रतलाम, लव मेहता उज्जैन, रवीन्द्र व्यास इंदौर, अवधनारायण पालीवाल पूर्व प्राचार्य, शिक्षा विभाग से सुनील भट्ट, कानसिंह चौहान, पटवारी संघ की ओर से भगवती लाल भट्ट, रहवासी रामबिहारी शर्मा, सुनील पोखरना,युवाम की ओर से निकुंभ पुरोहित ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नागर के जीवन और सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए उनकी मधुर स्मृतियों को याद किया। सभी ने दो मिनट का मौन रख एवं शांति पाठ कर नागर को सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!