बीजेपी मंत्री और रतलाम जिला प्रभारी विजय शाह का शर्मनाक बयान : कर्नल सोफिया कुरैशी को बताया ‘आतंकवादियों की बहन’

बीजेपी मंत्री और रतलाम जिला प्रभारी विजय शाह का शर्मनाक बयान : कर्नल सोफिया कुरैशी को बताया 'आतंकवादियों की बहन'

Advertisements
Advertisements

– रतलाम के सीनियर एडवोकेट अमित पांचाल ने मंत्री शाह के खिलाफ FIR के लिए पुलिस को लिखा पत्र

रतलाम/इंदौर, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान देशभर में गुस्से की वजह बन गया है। इंदौर जिले के महू क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक बयान देते हुए कर्नल कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” बता दिया। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता का भी तीखा विरोध सामने आ रहा है। मंत्री शाह के इस शर्मनाक बयान के बाद रतलाम में भी काफी आक्रोश व्याप्त है। मंत्री शाह रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री भी है। रतलाम के सीनियर एडवोकेट अमित पांचाल ने स्टेशन रोड थाने पर मंत्री शाह के खिलाफ FIR के लिए पत्र लिखा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम निवासी सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल ने बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ पुलिस थाना स्टेशन रोड में आपराधिक मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि मंत्री का बयान जानबूझकर धर्म विशेष को निशाना बनाने वाला है और इससे न केवल सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंची है, बल्कि भारतीय सेना की धर्मनिरपेक्ष छवि को भी नुकसान हुआ है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि उन्होंने “धर्म विशेष की बहन” को पाकिस्तान भेजा, जिससे यह साबित होता है कि भारतीय सेना की कार्रवाई को जानबूझकर धर्म आधारित बताया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

क्या कहा विजय शाह ने?

रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में विजय शाह ने माइक थामकर कहा: “इन्होंने हमारी बेटियों के सिन्दूर उजाड़े थे, वही कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेज कर उनकी ऐसी की तैसी करवाई… मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते, इसलिए उनके समाज की बहन को भेजा…” उनका इशारा साफ तौर पर ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी की ओर था।

देश की बेटी का अपमान?

कर्नल सोफिया कुरैशी ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई की थी। सेना के इस पराक्रम को देशभर में सराहा गया, लेकिन मंत्री विजय शाह के इस बयान ने न सिर्फ एक बहादुर महिला अधिकारी की छवि को ठेस पहुंचाई है, बल्कि पूरे सैन्य बल की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाने की कोशिश की है।

विपक्ष का तीखा हमला

कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “हमारी सेना की जांबाज बेटियां आतंकवादियों की बहन हैं । यह घटिया बात BJP मंत्री विजय शाह ने कही है। यह शर्मनाक बयान सेना और देश की बेटियों का अपमान है।” कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी से विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने विजय शाह के बयान की निंदा की है। एक यूजर ने लिखा, “जो नेता सेना की बेटी को आतंकवादियों की बहन कहता है, वह देशभक्त नहीं हो सकता। अगर बीजेपी देशभक्त है तो उसे तुरंत पार्टी से निकालना चाहिए।”

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!