रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सामाजिक समरसता मंच द्वारा रतलाम के राजपूत बोर्डिंग मे तीन अलग अलग स्थानों से आई गोगा देव जी महाराज की छड़ी यात्रा का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि समाज मे समरसता के उद्देश्य से छड़ी को राजपूत समाज के वरिष्ठजनों ने पूजन के लिए आमंत्रित किया। बोर्डिंग समिति के गुरु प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजीत सिंह चुंडावत ने छड़ी के साथ पधारे भगतजी व खलीफा घोड़े सिवाय का तिलक लगाकर पुष्प माला से सममान किया।
अखिल भारतीय वाल्मिकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र मेहना ने गोगा देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आशुतोष शर्मा ने कहा की महापुरुष किसी संप्रदाय विशेष के नहीं वरन सम्पूर्ण समाज के होते है। उन्होंने बताया की गोगा देव जी महाराज ने किस प्रकार अपने परिवार का बलिदान देकर गौरक्षा की। शर्मा ने सभी से आगृह किया कि महापुरुष की जयंती हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। सभी समाज के प्रमुखो ने गोगा देव जी महाराज की आरती करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम मे बोर्डिंग के छात्रों ने भी छड़ी का स्वागत किया। इस दौरान ऋषि शर्मा, विनय मोघे, लक्ष्मण सिंह सांखला, शुभम मुणत, जनक जी नागल, शेलेन्द्र सिंह, मनिष सोनी, कमलेश भण्डारी, नगर समरसता प्रमुख राजेश जैन, नरेन्द्र श्रेष्ठ, अंबेडकरनगर समरसता प्रमुख कूलदीप सिंह, व विजेंद्रसिंह (नानु जी) आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


