रतलाम में राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा आज से : दो दिवसीय स्पर्धा में बालक और बालिकाओं की 33 टीमें लेंगी हिस्सा

रतलाम में राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा आज से : दो दिवसीय स्पर्धा में बालक और बालिकाओं की 33 टीमें लेंगी हिस्सा

– नेहरू स्टेडियम में शाम 5 बजे महापौर पटेल करेंगे स्पर्धा का शुभारंभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में दो दिवसीय 43वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो स्पर्धा 26 अक्टूबर 2024 से आयोजित हो रही है। स्पर्धा में बालक और बालिकाओं की राज्य के अलग-अलग जिलों की कुल 33 टीमें हिस्सा लेंगी। नेहरू स्टेडियम में स्पर्धा का शुभारंभ शाम 5 बजे होगा।स्पर्धा का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल के आतिथ्य में किया जाएगा।

रतलाम खो-खो कॉर्पोरेशन अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि 26 एवं 27 अक्टूबर-2024 को नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन  किया जाएगा। स्पर्धा में मध्य भारत खो-खो  ऐसोसिएशन से संबंधित (जिला इकाई) बालक वर्ग की 17 एवं बालिका वर्ग 16 टीमें स्पर्धा में हिस्सा लेगी। स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए कॉर्पोरेशन द्वारा तैयारियों के संबंध में अहम बैठक आयोजित की थी। इसमें स्पर्धा अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया। बैठक में सचिव दुर्गाशंकर मोयल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश माथुर और कोषाध्यक्ष हार्दिक कुरवारा सहित क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, पूर्व खेल अधिकारी आरसी तिवारी, कमल नयन व्यास, दुर्गाशंकर मोयल, रानू मईडा, प्रदीप पंवार, नितिन राठौड़, ललीत मालवीय, हितेश बिलवानिय, कृष्णा प्रजापत, हर्ष व्यास, बुलबुल प्रजापत, सेजल बंजारा, महक बंजारा, गुरविंदर डोडियार, नवल पाटिल आदि उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!